भारत-पाकिस्तान घमासान आज, INDIA ने टी20 वर्ल्ड कप में PAK को कितनी बार पीटा? हेड टू हेड आंकड़े जानें

IND W vs PAK W:  आज महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का बीच बर्मिंघम में मुकाबला खेला जाएगा। उससे पहले आइए दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड जान लेते हैं।

IND W vs PAK W womens t20 world cup 2026
IND vs PAK महामुकाबला आज: टी20 वर्ल्ड कप के हेड-टू-हेड आंकड़े देखें | Image: Social Media

IND W vs PAK W: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला आज इंग्लैंड के बर्मिंघम में एजबेस्टन मैदान में खेला जाएगा। यह घमासान भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में ग्रुप ए में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें हैं। इस लिहाज से इंडिया बड़ी जीत के साथ वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। इस महामुकबले से पहले दो चिर प्रतिद्वंदी के बीच टी20 वर्ल्ड कप का हेड-टू-हेड आंकड़ा जान लेते हैं।

भारत-पाक में किसका पलड़ा भारी?

अगर भारत और पकिस्तान के बारे में बात की जाए तो टी20 क्रिकेट के इतिहास में दोनों की 16 बार टक्कर हुई है, जिसमें से टीम इंडिया ने 13 बार जीत दर्ज की है। वहीं, पाकिस्तान को सिर्फ तीन मुकाबलों में जीत हासिल मिली है। ऐसे में भारत का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप का आंकड़ा?

महिला टी20 विश्व कप की बात करें तो इसमें भी भारत का पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच  8 बार टक्कर हुई हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 6 बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत हासिल कर पाई है। बता दें कि पाकिस्तान को भारतीय टीम पर आखिरी बार 2022 में जीत नसीब हुई थी।

भारतीय टीम का स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रीग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

Advertisement

पाकिस्तान टीम का स्क्वाड

फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एयमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब।

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानिए कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच
 
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड