IND vs NZ ODI: विराट-रोहित के धमाके से पहले न्यूजीलैंड को लगा डबल झटका, दो खिलाड़ी सीरीज से हुए बाहर, पहला मैच कब?
IND vs NZ ODI: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के बाद अब पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। वनडे सीरीज में विराट और रोहित का तूफान देखने को मिलेगा। हालांकि, वनडे सीरीज से पहले ही कीवी टीम को दोहरा झटका लग चुका है।
- खेल समाचार
- 3 min read

IND vs NZ ODI: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद अब पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इससे पहले टी20 सीरीज में अभिषेक और वैभव का धमाका देखने को मिला और अब वनडे में 'किंग कोहली' और 'हिटमैन' रोहित शर्मा का तूफान देखने को मिलेगा।
वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ही न्यूजीलैंड टीम को दोहरा झटका लगा है। सीरीज से पहले ही कीवी टीम के स्टार खिलाड़ी मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र बाहर हो गए हैं। बता दें कि भारत ने टी20 सीरज को 3-2 से अपने नाम किया था और अब शुभमन गिल की टीम भी वनडे सीरीज को अपने नाम कर चाहेगी।
रचिन रवींद्र-मार्क चैपमैन ODI सीरीज से बाहर
पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र बाहर हो गए हैं क्योंकि, दोनों को अपनी-अपनी चोटों से उबरने के लिए और समय चाहिए। एक तरफ मार्क चैपमैन हैमस्ट्रिंग के कारण टीम से बाहर हो गए, तो दूसरी तरफ रचिन रवींद्र दाहिने कंधे में लगी चोट के कारण पुरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
कीवी टीम में इनको मिली जगह
पांचवें और आखिरी टी20 मैच में तूफानी पारी खेलने वाले विकेटकीपर टिम सीफर्ट को पूरी सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया है। वहीं, हेनरी निकल्स को पहले तीन मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा, डीन फॉक्स क्रॉफ्ट को आखिरी दो मैचों के लिए वनडे स्क्वॉड में चुना गया है।
Advertisement
भारत-न्यूजीलैंड ODI सीरीज का शेड्यूल
टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहल वनडे मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा, जबकि सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार, 15 नवंबर माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद दोनों के बीच टेस्ट मैच सीरीज भी खेली जानी है।
- पहला ODI-4 नवंबर 2026-बुधवार-ईडन पार्क, ऑकलैंड
- दूसरा ODI-7 नवंबर 2026-शनिवार-स्काई स्टेडियम / वेलिंग्टन
- तीसरा ODI -10 नवंबर 2026-मंगलवार-सेडन पार्क, हैमिल्टन
- चौथा ODI-13 नवंबर 2026 -शुक्रवार-बे ओवल, माउंट माउंगानुई (टॉउरंगा)
- पांचवां ODI-15 नवंबर 2026-रविवार-बे ओवल, माउंट माउंगानुई (टॉउरंगा)
पहले 3 ODI के लिए भारत का स्क्वाड:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल [WK], अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन [WK], मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले ODI के लिए), आकिब नबी।
Advertisement
आखिरी 2nd ODI के लिए भारत का स्क्वाड:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।