अपडेटेड 8 March 2025 at 20:48 IST
IND vs NZ: गंभीर चलेंगे आखिरी चाल! न्यूजीलैंड को हराने का प्लान तैयार, प्लेइंग XI में होगा बड़ा बदलाव?
IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर अपना आखिरी दांव खेल सकते हैं, जिससे न्यूजीलैंड की टीम हैरान रह जाएगी।
- खेल समाचार
- 2 min read

India vs New Zealand Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत के रथ पर सवार टीम इंडिया आखिरी इम्तेहान को पास करने के लिए तैयार है। रविवार, 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच खेला जाएगा। महामुकाबले को जीतने के लिए दोनों टीमें नेट्स पर जमकर पसीना बहा रही है। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड फाइनल मैच रविवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा।
इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ही एक ऐसी टीम है जो दूसरी बार भारत से भिड़ने वाली है। ग्रुप स्टेज में जब दोनों देशों के बीच दुबई में आमना-सामना हुआ था तब टीम इंडिया ने ब्लैककैप्स को 44 रन से हराया था। इस मैच को छोड़ दें तो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को बुरी तरह रौंद कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
न्यूजीलैंड को हराने का क्या है प्लान?
दुबई में टीम इंडिया का दबदबा रहा है। इस मैदान पर भारत ने अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक स्पिनर्स मौजूद हैं जो यहां के हालात को अच्छी तरह से जानते हैं और दुबई की पिच पर अपनी फिरकी से विरोधी बल्लेबाजों को नचाते हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड भी पूरी तैयारी के साथ फाइनल में उतरने वाली है। उन्हें पता है कि टीम इंडिया का गेम प्लान क्या होने वाला है। अब सवाल ये है कि न्यूजीलैंड को हराने के लिए क्या टीम इंडिया कुछ हैरान करने वाला फैसला ले सकती है?
कुलदीप यादव का कट सकता है पत्ता
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर अपना आखिरी दांव खेल सकते हैं। न्यूजीलैंड की टीम इस तैयारी के साथ उतरेगी कि उन्हें 4 भारतीय स्पिनरों का सामना करना होगा, लेकिन गंभीर इसमें कुछ ट्विस्ट कर सकते हैं। फाइनल मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हो सकता है। एक स्पिनर को हटाकर एक स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज को मौका मिल सकता है। अगर ये सोच होती है तो कुलदीप यादव की छुट्टी हो सकती है। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में हर्षित राणा या अर्शदीप सिंह को खिलाया जा सकता है।
Advertisement
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव/ हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
इसे भी पढ़ें: रोहित शर्मा लेंगे ODI से संन्यास? फाइनल से पहले गंभीर के साथ लंबी बातचीत, शुभमन ने दिया बड़ा अपडेट
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 8 March 2025 at 20:48 IST