IND vs NZ 4th T20: गेंदबाजों का खौफ या बल्लेबाजों का दबदबा? Vizag में चौथा T20 मैच, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
IND vs NZ 4th T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच में बुधवार, 28 जनवरी को चौथा टी20 मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। आइए आज लेते हैं कि इस पिच पर गेंदबाजों का कहर होगा या रनों की बारिश होगी।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs NZ 4th T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच बुधवार, 28 जनवरी 2026 को विशाखापत्तनम (Vizag) में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत पहले ही 3-0 से आगे है। भारत ने पहला मैच 48 रन, दूसरा मैच 7 विकेट और तीसरा टी20 मैच 8 विकेट से जीता था।
चौथे मैच में भारतीय टीम एक बड़ी जीत के साथ-साथ क्लीन स्वीप के करीब पहुंचने का लक्ष्य रखेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम Vizag में जीत की राह पर लौटने की पूरी कोशिश करेगी। इस पूरी सीरीज में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा है। पिछले कुछ मैचों में खूब रन बने हैं, तो कुछ मैचों में गेंदबाजों का भी कहर रहा है। आइए जान लेते हैं विशाखापत्तनम पिच का रिपोर्ट और मौसम का हाल।
विशाखापत्तनम की पिच का हाल
विशाखापट्टनम के डॉ वाय.एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी करना खिलाड़ियों को खूब पसंद आता है। Vizag में हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। इस स्टेडियम पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 215 रन है। Vizag में टी20 मुकाबले के हिसाब से सपाट पिच तैयार की गई है। यहां चौकों-छक्कों की बरसात हो सकती है। टॉस यहां बेहद अहम भूमिका निभाएगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
विशाखापत्तनम में मौसम का हाल
विशाखापट्टनम में बारिश की संभावना न के बराबर है। फैंस पूरे 40 ओवर का रोमांच देख सकते हैं। शाम के समय तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान का फायदा शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मिल सकता है। शुरुआत में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा।
Vizag में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
Vizag में भारत ने अब तक कुल 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। पांच मैचों में से 3 में जीत हासिल किया है और 1 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मैच रद्द रहा है।
Advertisement
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/रवि बिश्नोई, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।