अपडेटेड 11 January 2026 at 21:58 IST

India vs New Zealand 1st ODI: कोहली का दम, श्रेयस का सपोर्ट और राहुल ने कर दिया काम तमाम...पहले ODI में भारत ने न्‍यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 4 विकेट से जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 301 रनों का लक्ष्य रखा था।

Follow : Google News Icon  
ndia vs New Zealand 1st ODI
ndia vs New Zealand 1st ODI | Image: X

India vs New Zealand 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 4 विकेट से जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 301 रनों का लक्ष्य रखा था। न्‍यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिचेल ने 84 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में विराट कोहली शतक से चूक गए। उन्‍होंने 93 रन बनाए। इसके अलावा  गिल की 56 और श्रेयस अय्यर की 49 रनों की पारी खेली जिसके दम पर भारत ने 4 विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। केएल राहुल ने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का मार भारत को जीत दिलाई।

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम का नए साल में ये पहला इंटरनेशनल मुकाबला था और टीम इंडिया ने जीत के साथ 2026 का आगाज किया है। 

कोहली ने दिखाया दम, तो राहुल ने किया फिनिश

301 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने धीमी शुरुआत की थी लेकिन फिर गियर बदले और रन बटोरे। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 9वें ओवर में 29 गेंद में 26 रन बनाकर कैच आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी हुई। भारतीय कप्तान शुभमन गिल 71 गेंद में 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

गिल के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने तेजी से रन बटोरे। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी हुई। विराट कोहली 91 गेंद में 93 रन बनाकर आउट हुए। वह शतक से चूक गए। वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर ने 47 गेंद में 49 रन बनाए। हर्षित राणा ने 23 गेंद में ताबड़तोड़ 29 रन बनाए। केएल राहुल ने आखिरी ओवरों में हर्षित राणा और फिर चोटिल वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 21 गेंद में 29 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया।

Advertisement

न्यूजीलैंड की पारी

न्यूजीलैंड की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाजों डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की पार्टनरशिप कर ली। इस पार्टनरशिप के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने 60-60 बॉल में अपने अर्धशतक पूरे किए। इस पार्टनरशिप को हर्षित राणा ने तोड़ा, जिन्होंने हेनरी निकोल्स को चलता किया। निकल्स ने 8 चौकों की मदद से 69 बॉल पर 62 रन बनाए। हर्षित ने फिर कॉन्वे को भी आउट किया। 
 

Advertisement

कॉन्वे ने 6 चौके और एक छक्के की मदद से 67 बॉल पर 56 रनों का योगदान दिया। 28वें ओवर में सिराज ने विल यंग का विकेट झटका। यंग के बल्ले से 12 रन आए। इसके बाद 34वें ओवर में कुलदीप यादव ने ग्लेन फिलिप्स का विकेट झटका। उस वक्त न्यूजीलैंड का स्कोर 170 रन था। इसके बाद 38वें ओवर में प्रसिद्ध ने मिचेल हे को बोल्ड किया। 

हे के बल्ले से केवल 18 रन आए। इसके बाद छठा विकेट 43वें ओवर में आया जब ब्रेसवेल को अय्यर ने रन आउट किया। इसके बाद अगले ही ओवर में सिराज ने जकारी को बोल्ड किया। इसके बाद 48वें ओवर में न्यूजीलैंड को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब डेरिल मिचेल 71 गेंद में 84 रन बनाकर आउट हुए। आखिरकार न्यूजीलैंड की टीम 300 रन बना सकी।

इसे भी पढ़ें- कॉफी पीते ही बेहोश हुई, होश आया तो शरीर पर नहीं था कपड़ा; विधवा के साथ मकान मालिक ने पूरी रात किया रेप; लखनऊ में ससनीखेज कांड

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 11 January 2026 at 21:34 IST