IND vs NED T20 World Cup: ईशान किशन और अभिषेक शर्मा करेंगे तूफानी शुरुआत? भारत-नीदरलैंड मैच से पहले जानिए अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट
IND vs NED T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार, 18 फरवरी को भारत बनाम नीदरलैंड की टीम के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। आइए जान लेते हैं पिच रिपोर्ट का हाल।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs NED T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक भारत का शानदार प्रदर्शन रहा है। पहले अमेरिका, उसके बाद नामीबिया और 15 फरवरी को पाकिस्तान को हराने के बाद भारत का विजय रथ जारी है। लीग मैच में 18 फरवरी को अहमदाबाद में भारत बनाम नीदरलैंड के बीच मैच खेला जाएगा।
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भले ही फ्लॉप रहे हो, लेकिन ईशान किशन से लेकर तिलक वर्मा और कप्तान सूर्याकुमार शानदार फर्म में चल रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार, 18 फरवरी को भारत बनाम नीदरलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। आइए पिच रिपोर्ट जान लेते हैं।
अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका ने इसी पिच पर तीन मैचों में 170 रन से अधिक का स्कोर बनाया है। एक मैच में 213 रन भी बनाए थे। इस पिच पर शाम के समय स्विंग की मदद मिल सकती है। इस पिच पर स्पिनर्स के लिए खास मदद नहीं होगी। अगर इस पिच पर भारत पहले बैटिंग करता है, तो 300 का आंकड़ा पार कर सकता है।
अहमदाबाद का मौसम कैसा रहेगा?
अहमदाबाद के मौसम के बारे में जिक्र करें तो मौसम एकदम साफ रहेगा। यहां दिन में धूप खिला रहेगा। बारिश के आसार एकदम निल हैं। ओस गिरने की संभावना है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय ले सकता है। अगर नीदरलैंड पहले बैटिंग करता है, तो भारत उसे सस्ते में आउट करना चाहेगा।
Advertisement
भारत की संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज।