ICC Ranking T20 2026: ईशान किशन ने की पाकिस्तान की जोरदार कुटाई तो ICC रैंकिंग में बंपर उछाल, 17 पायदान चढ़े; अभिषेक-तिलक कहां?

ICC Ranking T20 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) की ताजा रैंकिंग में ईशान किशन ने लंबी उछाल मारी है। बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के बाद ईशान ने 17 पायदान का जंप किया है। वहीं, तिलक वर्मा ने भी छलांग लगाई है।

Follow : Google News Icon  
ICC T20 Ranking ishan kishan
ईशान किशन ने की पाकिस्तान की जोरदार कुटाई तो ICC रैंकिंग में बंपर उछाल, 17 पायदान चढ़े | Image: X/BCCI

ICC Ranking T20 2026: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने जब से टीम में वापसी की है, तब से शानदार फर्म में चल रहे हैं। न्यूजीलैंड सीरीज के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ताजा रैंकिंग में ईशान किशन ने शानदार वापसी करते हुए 17 पायदान की लंबी छलांग लगाई है।

आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग सिर्फ ईशान किशन ने ही नहीं, तिलक वर्मा ने भी छलांग लगाई है। वहीं, पहले की तरह इस बार भी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रैंकिंग में टॉप स्थान पर बने हुए है। ताजा आंकड़ों के अनुसार टॉप 10 में 4 भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं।

ICC रैंकिंग में 8वें स्थान पर पहुंचे ईशान किशन

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार 77 रनों की पारी खेलने वाले ईशान किशन ने आईसीसी (ICC) की ताजा आंकड़ों के अनुसार 17 पायदान की लंबी छलांग लगाई है। 17 पायदान की लंबी छलांग लगाते हुए ईशान लिस्ट में 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ईशान किशन 732 अंकों के साथ 8वें स्थान पर मौजूद हैं।

तिलक वर्मा ICC रैंकिंग में चौथे स्थान पर

भारतीय टीम में मिडिल ऑर्डर का कमान संभालने वाले तिलक वर्मा ने भी 1 पयद की छलांग लगाई है। तिलक वर्मा 751 पॉइंट के साथ ICC रैंकिंग में 4वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार ICC रैंकिंग में 5वें स्थान पर मौजूद हैं।

Advertisement

अभिषेक शर्मा टॉप पर मौजूद

पिछले कई महीनों से ICC रैंकिंग में टॉप स्थान पर मौजूद अभिषेक शर्मा अभी भी नंबर 1 स्थान पर काबिज है। अभिषेक शर्मा 891 पॉइंट्स के साथ दुनिया के नंबर वन टी20 खिलाड़ी के रूप में टॉप स्थान पर काबिज है।

टॉप 10 में 4 भारतीय खिलाड़ी मौजूद

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) की ताजा रैंकिंग के अनुसार टॉप 10 में 4 भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं। पहले स्थान पर अभिषेक शर्मा, चौथे स्थान पर तिलक वर्मा, छठे स्थान पर सूर्याकुमार यवाद और नंबर 8 पर ईशान किशन मौजूद हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs PAK T20 World Cup: वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगा मुकाबला? समझिए पूरा समीकरण, सौरभ गांगुली ने क्या कहा
 

Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड