IND vs IRE T20: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में बारिश डालेगी खलल? आयरलैंड से आया बड़ा वेदर अपडेट

IND vs IRE T20: भारत बनाम आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज खेला जाना है, जिसमें 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपना डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि, इस बीच मैच में इंद्रदेव खलल डाल सकते हैं।

vaibhav suryavanshi debut india vs ireland T20 Match
IND vs IRE T20: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में बारिश डालेगी खलल? | Image: Social Media

IND vs IRE T20: भारत बनाम आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज, शुक्रवार 26 जून को खेला जाना है, जिसमें 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपना डेब्यू कर सकते हैं। यह मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर होने वाला है।

भारत और आयरलैंड मैच को लेकर क्रिकेट के करोड़ों दीवाने लोगों को इस बात का इंतजार है कि वैभव सूर्यवंशी अपना पहला इंटरनेशनल मैच कब खेलेंगे। हालांकि, इस बीच बेलफास्ट का मौसम मैच में खलल डाल सकता है, जिससे फैंस का दिल टूट सकता है।

बेलफास्ट में कैसा रहेगा मौसम?

बेलफास्ट का मौसम भारतीय और वैभव सूर्यवंशी के फैंस का मजा किरकिरा कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार बारिश के कारण इस मैच में खलल देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि बेलफास्ट में 65 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, एक्यूवेदर के मुताबिक पूरे दिन 88 प्रतिशत बारिश हो सकती है।  

भारत बनाम आयरलैंड टी20 मैच की जरूरी डिटेल्स

  • टॉस का समय - भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे 
  • मैच शुरू होने का समय - भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे
  • टीवी पर किस चैनल पर आएगा मैच? - सोनी स्पोर्ट्स 
  • मोबाइल पर कहां देखें मैच? - सोनी लिव एप्प

क्या होगी संभावित प्लेइंग 11?

वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs IRE T20: वैभव सूर्यवंशी को करना होगा और इंतजार? कोच के इस बयान से प्लेइंग 11 पर बढ़ा सस्पेंस
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड