India vs England Live Streaming: जियो सिनेमा नहीं यहां देखें भारत-इंग्लैंड ODI सीरीज, फ्री में देखने के लिए क्या करें?
India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा।
- खेल समाचार
- 2 min read

India vs England ODI Live Streaming: इंग्लैंड को टी20 में रौंदने के बाद अब टीम इंडिया ODI क्रिकेट में धमाल मचाने को तैयार है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी जिसका आगाज 6 फरवरी को होगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले टीम इंडिया के पास नट-बोल्ट टाइट करने का ये आखिरी मौका होगा। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और मोहम्मद शमी जैसे स्टार खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैच खेला जाएगा। पहला मुकाबला गुरुवार, 6 फरवरी को नागपुर में होगा। दूसरा ODI रविवार, 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मैच बुधवार, 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs ENG ODI: किस चैनल पर देखें लाइव?
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का सीधा प्रसारण स्टारस्पोर्ट्स चैनल पर होगा। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर होगा। जिनके घर फ्री DTH सर्विस उपलब्ध है वो भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज को डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच तीनों वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।
वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड
ODI क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ अभी तक 107 मुकाबले खेले हैं। भारत ने 58 मुकाबले अपने नाम किए हैं, वहीं 44 मैचों में इंग्लैंड को जीत मिली है। तीन मैचों का नतीजा नहीं निकला है जबकि दो मुकाबले टाई रहे हैं।
Advertisement
भारत-इंग्लैंड का स्क्वॉड
एकदिवसीय सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा
एकदिवसीय सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड: हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोस बटलर, जेमी स्मिथ, फिलिप साल्ट, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, मार्क वुड