India A vs Pakistan A Live Score: पाकिस्तान के खिलाफ 314 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरा भारत ए, भारतीय टीम की बल्लेबाजी जारी
राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ए की टीम 49.2 ओवर में 313 रन पर सिमट गई। अब भारत ए के सामने जीत के लिए 314 रनों का लक्ष्य है।
- खेल समाचार
- 3 min read

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ए की टीम 313 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तानी बल्लेबाज विशाल स्कोर की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन बीच के ओवरों और आखिरी पलों में भारतीय गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी के दम पर शानदार वापसी की और पारी को समेट दिया।
पारी की शुरुआत में शमील हुसैन और माज सदाकत ने पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान को आक्रामक शुरुआत दिलाई। आयुष बडोनी ने शमील 33 रन, 23 गेंद को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा, जिसके तुरंत बाद हर्षित राणा ने रोहेल नजीर को शून्य पर पवेलियन भेजकर दूसरा झटका दिया। इसके बाद माज सदाकत ने 59 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन सूर्यांश शेडगे ने उनका विकेट निकालकर पाकिस्तान की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।
मध्यक्रम में हसन नवाज ने 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करते हुए 79 रनों की दमदार पारी खेली। कप्तान अब्दुल समद 28 रन बनाकर रन आउट हो गए, जबकि निचले क्रम में फरहान यूसुफ ने 48 गेंदों पर 56 रन जोड़कर टीम को 300 के पार पहुंचाया।
हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाए। सूर्यांश शेडगे ने हसन नवाज का अहम विकेट लिया, वहीं विप्रज निगम ने मोहम्मद इमरान रंधावा (23) और साद मसूद (9) को चलता किया। अंत में प्रिंस यादव ने फरहान यूसुफ को आउट कर पाकिस्तान ए की पारी 313 रन पर समाप्त कर दी।
Advertisement
भारत ए की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव।
पाकिस्तान ए की प्लेइंग इलेवन
शमील हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम, अली रजा।
Advertisement
इंडिया ए का पूरा स्क्वॉड
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, तनुष कोटियन, प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और अरशद खान।
पाकिस्तान ए का पूरा स्क्वॉड
शमील हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मुहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफियान मुकीम, अली रजा, शहाजब खान, हैदर अली, मुहम्मद हसनैन और दानिश अजीज।