IND W vs SA W: महिला विश्व कप की खिताबी जंग, कप्तान हरमनप्रीत की अगुवाई में Team India के पास इतिहास रचने का मौका
IND W vs SA W: यहां बता दें कि चार बार की विश्व कप विजेता रही इंग्लैंड की टीम को 125 रनों के बड़े अंतर से हराकर साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंची है। वहीं, भारत की बात करें तो टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची है। ऑस्ट्रेलिया 7 बार की विश्व कप की चैंपियन रही है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND W vs SA W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच आज आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला हो रहा है। नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया के पास पहले बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रचने का मौका है। भारत तीसरी बार विश्व के फाइनल में पहुंचा है जबकि साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। यहां बता दें कि बारिश की वजह से आज मैच करीब 2 घंटे की लेट से शुरू हुआ है।
इंग्लैंड को हराकर साउथ अफ्रीका तो ऑस्ट्रेलिया को मात देकर भारत फाइनल में
यहां बता दें कि चार बार की विश्व कप विजेता रही इंग्लैंड की टीम को 125 रनों के बड़े अंतर से हराकर साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंची है। वहीं, भारत की बात करें तो टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची है। ऑस्ट्रेलिया 7 बार की विश्व कप की चैंपियन रही है। भारत और साउथ अफ्रीका दोनों टीमों में से जो भी आज जितेगी, वह इतिहास रचेगी और पहली बार विश्व कप को अपने घर (देश) लेकर जाएगी।
ICC Women’s ODI World Cup champions: 1973 से 2022 तक के विजेता
- 1973: इंग्लैंड
- 1978: ऑस्ट्रेलिया
- 1982: ऑस्ट्रेलिया
- 1988: ऑस्ट्रेलिया
- 1993: इंग्लैंड
- 1997: ऑस्ट्रेलिया
- 2000: न्यूज़ीलैंड
- 2005: ऑस्ट्रेलिया
- 2009: इंग्लैंड
- 2013: ऑस्ट्रेलिया
- 2017: इंग्लैंड
- 2022: ऑस्ट्रेलिया
Team India Women's playing 11: विश्व कप फाइनल के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी और रेणुका सिंह।
Advertisement
Team Australia Women's playing 11:विश्व कप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिजैन कप्प, सिनाले जाफ्ता (विकेट कीपर), एनेरी डर्कसेन, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लर्क, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा।