अपडेटेड 2 November 2025 at 08:03 IST

Women's World Cup 2025 Final: भारत या दक्षिण अफ्रीका..आज तय हो जाएगा महिला विश्व कप का विजेता, फ्री में यहां देख सकते हैं फाइनल मैच

Women's World cup 2025 final: आज महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। आइए जानते हैं, इस मैच को कितने बजे से और कहां फ्री में देख सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
india women vs south africa womens world cup 2025 final
india women vs south africa womens world cup 2025 final | Image: BCCI Women/X

Women's World cup 2025 final:  आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका Women's World Cup 2025 का फाइनल मैच खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में इतिहास रचते हुए 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। अब भारत वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में बस एक कदम दूर है। आज मालूम चल जाएगा कि यह खिताब किसके नाम होता है।
गौरतलब है कि भारतीय महिला क्रिकेट तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची है और इससे पहले खिताब हासिल करने में चूक गई थी। अब भारत के पास एक शानदार मौका है कि खिताब अपने नाम करें। भारत को फाइनल में साउथ अफ्रीका से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है, क्योंकि साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। ऐसे में अगर आप भी क्रिकेट प्रेमी हैं, तो आप भी अगर इस मैच को देखना चाहते हैं, आइए जानते हैं कि यह मैच कहां, कब से कैसे फ्री में देख सकते हैं।

भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच कहां खेला जाएगा

वर्ल्ड कप फाइनल मैच, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला 2 नवंबर, 2025 यानी आज रविवार को खेला जाएगा। यह महामुकाबला डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई स्टेडियम में खेला जाएगा। नवी मुंबई स्टेडियम में भारी संख्या में फैंस के पहुंचने की उम्मीद है, क्योंकि आज छुट्टी का दिन भी है। 

भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच का समय

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस दोपहर 2.30 बजे होगा। हालांकि, बिफोर मैच कार्यक्रम 2 बजे से ही शुरू हो जाएगी और लाइव एक्शन 3 बजे शुरू होगी।  

भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच कहां देखें

भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच 2025 को आप दो जगह देख सकते हैं। भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलावा जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) किया जाएगा। अगर आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है, तो आप फ्री में मैच देख सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: विश्व कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जेमिमा-हरमनप्रीत की साझेदारी से बना रन चेज का नया रिकार्ड

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 2 November 2025 at 08:03 IST