IND W vs SA W Final 2025: भारत की बेटियों ने रच दिया इतिहास, फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार जीता विश्व कप

IND W vs SA W World Cup Final 2025: बारिश के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप का फाइनल मुकाबला करीब 2 घंटे लेट से शुरू हुआ। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए भारत को बुलाया। टीम इंडिया की ओर से शेफाली वर्मा ने सबसे अधिक 87 रनों की आतिशी पारी खेली। उन्होंने 78 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 87 रन बनाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IND W vs SA W Final 2025
भारत की बेटियों ने रच दिया इतिहास, फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार जीता विश्व कप | Image: BCCI Women/X

IND W vs SA W World Cup Final 2025: नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप का फाइनल का रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले कोे टीम इंडिया ने 52 रनों से जीतकर इतिहास रच दिया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप को जीता है। 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच के इस मैच में बड़ा रोमांच और कड़ा मुकाबला दिखा। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 299 रन का टारगेट दिया। साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट की 101 रनों की आतिशी पारी भी उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकी। साउथ अफ्रीका की टीम 45. 3 ओवर में ऑल आउट हो गई और मात्र 246 रन ही बना सकी। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने ऐतिहासिक 5 विकेट लिया।

भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने खेली सबसे अधिक 87 रनों की पारी

बारिश के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप का फाइनल मुकाबला करीब 2 घंटे लेट से शुरू हुआ। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए भारत को बुलाया। टीम इंडिया की ओर से शेफाली वर्मा ने सबसे अधिक 87 रनों की आतिशी पारी खेली। उन्होंने 78 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 87 रन बनाया। शेफाली को अयाबोंगा खाका ने अपनी गेंद पर सुने लुस की हाथों कैच कराकर आउट कराया। 
भारत की ओर से दूसरी सबसे अधिक रनों की पारी खेलने वाली दीप्ति शर्मा रहीं। उन्होंने 58 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाया।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 20 रनों की पारी खेली, वहीं, स्मृति मंधाना ने 45 रन बनाईं। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 127 रनों की नाबाद पारी खेलने वाली जेमिमा रोड्रिग्स आज 24 रन ही बना सकीं।  आखिरी में ऋचा घोष ने टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। उन्होंने इसमें 3 चौके और दो छक्के भी जड़े। इनके अलावा अमनजोत ने 12 रन और आखिरी में आईं राधा यादव ने तीन रन बनाईं।

Advertisement

Team India Women's playing 11: विश्व कप फाइनल के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना,  जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी और रेणुका सिंह।

Team Australia Women's playing 11: विश्व कप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम 

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिजैन कप्प, सिनाले जाफ्ता (विकेट कीपर), एनेरी डर्कसेन, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लर्क, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा।

Advertisement

ये भी पढ़ें - IND vs AUS T20 Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम से बाहर हुए कुलदीप यादव, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट
 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड