अपडेटेड 7 July 2024 at 18:13 IST
IND vs ZIM: IPL वाले रौद्र रूप में नजर आए अभिषेक शर्मा, सिर्फ 46 गेंदों पर जड़ा करियर का पहला शतक
IND vs ZIM: भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार फिर अपने आईपीएल वाले रौद्र रूप में दिखाई दिए।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार फिर अपने आईपीएल वाले रौद्र रूप में दिखाई दिए। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
पारी की शुरुआत करने के लिए शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा आए। शुभमन गिल इस मुकाबले में जल्द ही आउट हो गए। गिल के आउट होने के बाद टीम को अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने संभाला। अभिषेक शर्मा ने आज वैसा ही खेल दिखाया जिसके लिए वे जाने जाते हैं।
अभिषेक शर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी
अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उनकी पारी 4 गेंदों पर खत्म हो गई थी। अभिषेक खाता भी नहीं खोल पाए थे। लेकिन एक दिन बाद ही अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक ठोक दिया है। अपने दूसरे ही इंटरनेशनल मैच में अभिषेक ने 46 गेंदों पर शतक ठोक दिया। फिफ्टी से शतक तक पहुंचने में उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों का सामना किया।
अभिषेक शर्मा ने लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाकर शतक पूरा किया। यह दिखाता है कि वह रिकॉर्ड के लिए नहीं खेलते। वे 43 गेंदों पर 82 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने जिन्बाब्वे के गेंदबाज वेलिंगटन को लगातार तीन छक्के मारे। हालांकि शतक बनाने के बाद अगली ही गेंद पर आउट भी हो गए। 47 गेंदों की अपनी 100 रनों की पारी में अभिषेक शर्मा ने 7 चौके और 8 छक्के मारे।
Advertisement
अभिषेक शर्मा ने दूसरे टी20 मुकाबले में जमने के लिए भले कुछ समय लिआ। लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा ने जो करके दिखाया उससे हर भारतीय उनका मुरीद हो गया। पहले उन्होंने 33 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की उसके बाद अगली 13 ही गेंदों पर अभिषेक ने शतक लगा दिया। टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ये उनकी पहली सेंचुरी है।
ये भी पढ़ें- भगवान कभी भी... नताशा का छलका दर्द, हार्दिक के साथ तलाक कन्फर्म! इस पोस्ट में छिपा है सच? | Republic Bharat
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 7 July 2024 at 18:13 IST