अपडेटेड 7 February 2026 at 16:26 IST

T20 World Cup: रनों की होगी बारिश या गेंदबाज ढाएंगे कहर? आज USA के खिलाफ वानखेड़े में गरजेगा भारत; जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

T20 World Cup 2026: भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप ए का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जान लेते हैं मुंबई की पिच पर रनों की बारिश होगी या गेंदबाजों का कहर बरसेगा।

Follow : Google News Icon  
ind vs usa t20 world cup 2026 wankhede stadium mumbai pitch report
आज USA के खिलाफ वानखेड़े में गरजेगा भारत; जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल | Image: Social media

T20 World Cup 2026: शनिवार, 7 फरवरी को भारत बनाम यूएसए (USA) के बीच टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप ए का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium mumbai) में खेला जाएगा। टीम इंडिया पिछले कुछ सीरीज से शानदार फॉर्म में है। अभ्यास मैच में भी भारत ने दक्षिण अफ्रीका को करारी मात दी थी। 

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया पूरे टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी और फिर इतिहास को दोहराते हुए विश्व कप अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, अमेरिका टीम की कमान संभाल रहे मोनांक पटेल भी जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप शुरू करना चाहेंगे। आइए जान लेते हैं मुंबई पिच का रिपोर्ट क्या है?

IND vs USA मैच के दौरान कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?

वार्मअप मैच में अमेरिका ने इंडिया ए को कड़ी टक्कर दी थी। 238 रनों के जवाब में अमेरिका के बल्लेबाजों ने 200 रन ठोक डाले थे। हालांकि, इस के बीच IND vs USA मैच के दौरान मुंबई का मौसम एकदम साफ रहने वाला है। बारिश की संभावना नहीं है। मुंबई का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर शाम को 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है। मुंबई में फैंस को 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।

IND vs USA टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी से बनी है। यहां की पिच पर गेंदबाजों को उछाल मिलता है। वानखेड़े स्टेडियम में हमेशा से जमकर रन बनते हैं। शाम के समय बैटिंग करना यहां की टीम सबसे अधिक पसंद करती है। शाम के समय ओस की संभावना रहती है। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी कर सकता है।

Advertisement

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: आज होगी भारत और अमेरिका के बीच भिड़ंत, कब और कहां देखें टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच?
 

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 7 February 2026 at 16:26 IST