अपडेटेड 15 February 2026 at 22:22 IST

IND vs PAK T20 World Cup: इतनी बुरी हार! फरहान, अयूब, सलमान और बाबर... भारतीय गेंदबाजों ने सबकी उड़ाईं धज्जियां, बुरी तरह से हारा पाकिस्तान

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाया।

Follow : Google News Icon  
IND vs PAK T20 World Cup
IND vs PAK T20 World Cup | Image: BCCI/X

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ बड़े मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, मैदान पर पहुंचते ही पाकिस्तानियों का यही फैसला उन पर भारी पड़ गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 175 रन का विशाल टारगेट दिया। लेकिन, भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजों की सारी अकड़ मिट्टी में मिल गई।

बुमराह हो या हार्दिक, हर किसी ने पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाते हुए एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पाकिस्तान की टीम में भारत की आक्रामकता सहने की क्षमता नहीं है। पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रन पर सिमट गई।

पावरप्ले में बिखरा पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर

176 रन के टारगेट का पीछा कर रही पाकिस्तानी टीम का टॉप ऑर्डर पावरप्ले में ही बिखर गया था। 34 रन पर पाकिस्तान के टॉप-4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। फरहान, अयूब, सलमान और बाबर ने मिलकर कुल 15 रन बनाए।

अक्षर ने लिया बाबर का विकेट

पावरप्ले के 5वें ओवर में पाकिस्तान ने अपना चौथा विकेट खो दिया था। ओवर की पांचवी गेंद पर अक्षर पटेल ने बाबर आजम को क्लीन बोल्ड कर दिया। बाबर ने 7 गेंद पर 5 रन बनाए।

Advertisement

तिलक से उस्मान खान का कैच छूटा, फिर अक्षर ने...

9वें ओवर में अक्षर पटेल की पहली गेंद को उस्मान ने हवा में लॉन्ग ऑफ में शॉट खेला। तिलक लॉन्ग-ऑफ के वाइड खड़े थे। उन्होंने रनिंग डाइव लगाते हुए कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से छिटक गया और बॉल चार रन के लिए चली गई। फिर 11वें ओवर में अक्षर पटेल ने उस्मान खान (44 रन) को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों स्टंपिंग कराया।

ईशान किशन की धमाकेदार पारी

भारतीय बल्लेबाजी टीम भी पाकिस्तानियों पर भारी पड़ी। ईशान किशन ने रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला T20I हाफ-सेंचुरी पूरा करने के लिए सिर्फ 27 गेंदें लीं। आपको बता दें कि यह पहली बार है जब ईशान T20I में पाकिस्तान का सामना कर रहे हैं।

Advertisement

सलमान अली आगा, सैम अयूब, अबरार अहमद और शादाब खान से उम्मीद थी कि वे भारतीय बैटिंग लाइन-अप पर ब्रेक लगाएंगे, लेकिन ईशान ने इस मैच में बैक और फ्रंट फुट के बीच अपनी बैटिंग को शानदार ढंग से पूरा किया और पूरे मैदान पर अटैक किया।

इसी के साथ ईशान किशन ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 2012 में अहमदाबाद में एक T20I मैच में 29 गेंदों में 50 रन बनाए थे। भारत बनाम पाकिस्तान T20I मैच में अब तक का सबसे तेज अर्धशतक पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज के नाम है, जिन्होंने 2012 में अहमदाबाद में T20I में 23 गेंदों में 50 रन बनाए थे और अभिषेक शर्मा ने पिछले साल दुबई में एशिया कप 2025 मैच में 24 गेंदों में 50 रन बनाए थे।

9वें ओवर में ईशान किशन आउट हो गए। सईम अयूब ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। ईशान ने 40 गेंदों में 77 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

ये भी पढ़ेंः ईशान किशन ने भारतीय पारी को संभाला, पाकिस्तान को मिला 176 रन का टारगेट

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 15 February 2026 at 22:16 IST