अपडेटेड 16 February 2026 at 18:46 IST

IND vs PAK T20 World Cup: पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर दामाद शाहीन अफरीदी पर फूटा शाहिद अफरीदी का गुस्सा, बताया- किन खिलाड़ियों पर गिराएंगे गाज

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को शर्मनाक तरीके से हराया। पाकिस्तान की हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपने ही खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा है। उन्होंने कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने की मांग की है।

Follow : Google News Icon  
ind vs pak t20 world cup 2026 shahid afridi wants to drop shaheen afridi babar azam shadab khan
पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर दामाद शाहीन अफरीदी पर फूटा शाहिद अफरीदी का गुस्सा | Image: Social media

IND vs PAK: रविवार, 15 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27 वां मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान क्रिकेट प्रेमियों को हर बार की तरह इस बार भी उम्मीद थी कि जीत हासिल करेंगे, लेकिन इस बार भी मुंह की खानी पड़ी। 

आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने पाक के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा, लेकिन पाकिस्तान की पूरी टीम महज 114 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। पाक टीम पूरी ओवर भी नहीं खेल पाई। पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद फैंस से लेकर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी भी नहीं पचा पाए और शर्मनाक हार से बौखला गए। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने मौजूदा खिलाड़ियों की सख्त शब्दों में आलोचना की है। उन्होंने टीम से कई खिलाड़ियों को निकालने की तक बात कह दी।

इन खिलाड़ियों को टीम से बाहर करो

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से शर्मनाक हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक शो में बात करते हुए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा 'अगर मुझे निर्णय लेना हो, तो सबसे पहले शाहीन अफरीदी से लेकर बाबर आजम और  शादाब खान को भी टीम से बैठा देना चाहिए।'

नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए

भारत से शर्मनाक हार के बाद शाहिद अफरीदी ने एक तरफ टीम से शाहीन अफरीदी से लेकर बाबर आजम और  शादाब खान को बाहर करने की बात कही तो दूसरी तरफ उन्होंने कहा 'इनकी जगह नए खियालड़ियों को मौका देना चाहिए। जिस मैच में उम्मीद रहती है, उसी मैच में फेल हो जाते हैं। ऐसे में इससे अच्छा है कि इन्हें टीम से बाहर कर दो और नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए।

Advertisement

तीनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक

भारत बनाम पाकिस्तान मैच में शाहीन अफरीदी से लेकर बाबर आजम और  शादाब खान का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा। शाहीन अफरीदी ने अपने दो ओवर में 31 रन लुटा दिए। टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी बाबर आजम महज 5 रन बनाकर बोल्ड आउट हो गए और शादाब खान भी एक ओवर में 17 रन दिए और बैटिंग के दौरान महज 14 रन ही बनाए।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK World Cup 2026: अब पाकिस्तान के लिए करो या मरो... टीम इंडिया से करारी हार के बाद सुपर-8 में पहुंचेगा या नहीं? जानिए समीकरण

 

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 16 February 2026 at 18:46 IST