IND vs PAK T20: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी क्यों चुनी? सलमान आगा ने बताई वजह, सूर्यकुमार यादव के जवाब से भारतीय फैंस हुए गदगद

रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुए रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Salman Agha-Suryakumar Yadav
Salman Agha-Suryakumar Yadav | Image: X

रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुए रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने इसका कारण भी बताया।

सलमान अली आगा ने कहा कि यह फैसला पिच की कंडीशन को देखते हुए लिया गया था, उन्होंने बताया कि पिच थोड़ी चिपचिपी है और शुरुआत में बॉलर्स को मदद मिल सकती है।

क्या बोले सलमान आगा?

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा, "‘हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। पिच थोड़ी चिपचिपी लग रही है, इसलिए हमें लगता है कि इससे शुरुआती कुछ ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिलेगी, इसलिए हम इसका फायदा उठाना चाहते हैं। हम सब पूरी तरह से आश्वस्त हैं और इस चुनौती के लिए उत्साहित हैं। यह एसएससी से बड़ा मैदान है और पिच भी एसएससी से धीमी है। हम प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं कर रहे हैं।"

सूर्यकुमार यादव का जवाब भी पढ़ लीजिए

जब भारतीय कप्तान से पूछा गया कि उन्हें बल्लेबाजी करने से कोई ऐतराज तो नहीं है, इसपर सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। हमने यहां के नतीजे देखे हैं, और हमने पिछले दो मैचों में पहले बल्लेबाजी की है और दोनों में ही जीत हासिल की है, इसलिए हम कुछ भी बदलना नहीं चाहते। मुझे लगता है कि यह कहना आसान है कि यह सिर्फ एक और मैच है, लेकिन यह एक बड़ा अवसर है। ये मैच हमेशा बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन साथ ही, आपको यह भी पता होना चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं। यही ज्यादा अहम है। किसी भी दिन, अगर आप अच्छा खेल रहे हैं, तो कोई भी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।"

Advertisement

ये भी पढ़ेंः भारत की नो हैंडशेक पॉलिसी जारी, सूर्यकुमार ने सलमान अली को किया अनदेखा

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड