IND Vs PAK Gold Medal Match: अभिषेक-तिलक की आंधी में उड़ा पाकिस्‍तान, भारत ने दिया 212 रनों का बड़ा टारगेट

भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट के फाइनल में छह विकेट पर 211 रन बनाए हैं। यह टी20 में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल है।

IND Vs PAK Gold Medal Match: Abhishek, Tilak half-centuries propel India to 211/6 against Pakistan men's cricket final
अभिषेक-तिलक की आंधी में उड़ा पाकिस्‍तान, भारत ने दिया 212 रनों का बड़ा टारगेट | Image: X

भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट के फाइनल में छह विकेट पर 211 रन बनाए हैं। यह टी20 में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल है। भारत ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2012 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 192 रन बानए थे। भारत ने उस पिच पर इतना बड़ा स्कोर खड़ा किया है, जहां स्पिनर्स को खूब मदद मिलती है। ऐसे में पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए यह आसान नहीं रहने वाला है।

भारत के लिए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाए। अभिषेक ने 28 गेंद में तीन चौके और सात छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली। वहीं, तिलक ने 22 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। अब पाकिस्तान की टीम रनचेज कर रही है।

ऐसी रही है भारत की बल्लेबाजी

भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दी। हालांकि वैभव अपनी इनिंग्स को ज्यादा बड़ा नहीं कर पाए। वैभव को सैम अयूब ने विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों कैच आउट कराया। वैभव ने 2 छक्के की मदद से 9 बॉल पर 15 रन बनाए। वैभव के आउट होने के समय स्कोर 28/1 था। संजू सैमसन ने इस मैच में भी निराश किया और 2 रनों के निजी स्कोर पर अहमद दानियाल का शिकार बने।

Advertisement

इसी बीच भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। जो उनका इस फॉर्मेट में 13वां पचासा रहा। वहीं इसके कुछ देर बाद अभ‍िषेक की पारी 61 रनों पर समाप्त हो गई। अभ‍िषेक ने अपनी पारी में 28 गेंदें खेलीं, उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 217 प्लस रहा। अभ‍िषेक को अराफात मिन्हास ने आउट किया, वो उस्मान खान द्वारा स्टम्प किए गए।

वहीं भारत को चौथा झटका ईशान किशन के रूप में लगा। उनको अराफात मिन्हास ने बोल्ड कर दिया। ईशान 18 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 3 चौके शामिल रहे। इसके बाद अबरार अहमद ने श्रेयस अय्यर को कैच आउट करा दिया। श्रेयस 24 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी पारी में 2 चौके शामिल रहे। साहिबजादा फरहान ने उनका कैच पकड़ा। श्रेयस आउट होने वाले पांचवें ख‍िलाड़ी रहे।

Advertisement

वहीं अंत‍िम ओवर्स में भारतीय टीम के लिए श‍िवम दुबे और त‍िलक वर्मा ने तेज पारी खेली। अहमद दानियाल ने शिवम दुबे को कैच आउट करा दिया। दुबे ने 15 गेंदों में 27 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। माज सदाकत ने उनका कैच पकड़ा। त‍िलक वर्मा ने 22 गेंदों पर 51 रनों की शानदार पारी खेली।

भारत के खिलाफ कितना है पाकिस्तान का सफल रन चेज

भारत के खिलाफ पाकिस्तान का हाईएस्ट सफल रन चेज 182 का है। 4 सितंबर, 2022 को एशिया कप में पाकिस्तान ने 182 रन चेज करते हुए भारत के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

इसे भी पढ़ें- Asian Games: टॉस हुआ, हाथ नहीं मिले...भारत-पाकिस्तान GOLD मेडल फाइनल में श्रेयस ने नहीं मिला PAK कप्तान से हाथ; जानिए कब-कब हुआ 'नो-हैंडशेक'

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड