IND vs IRE: दूसरे T20 में चमकेगी वैभव सूर्यवंशी की किस्मत? मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत, संभावित प्लेइंग 11 जानें

IND vs IRE 2nd T20: भारत बनाम आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 28 जून को खेला जाना है। दूसरे मुकाबले से पहले यह कयास लगाया जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी डेब्यू कर सकते हैं।

vaibhav suryavanshi IND vs IRE 2nd T20
हार के बाद टीम इंडिया में बदलाव के संकेत, दूसरे टी20 में खेलेंगे वैभव ? | Image: X/BCCI

IND vs IRE 2nd T20: शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट में भारत बनाम आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना हुई। वहीं, पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं होने पर भी फैंस भी भड़क उठे। 

भारत बनाम आयरलैंड के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 मुकाबला 28 जून को बेलफास्ट में ही खेला जाएगा। ऐसे में मुकाबले से एक दिन पहले यह चर्चा गर्म हो गई कि क्या वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तय है? क्या टीम में कोई बड़ा बदलाव देखा जा सकता है?

वाशिंगटन सुंदर OUT, वैभव IN

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर दुनिया भर के फैंस इंतजार कर रहे हैं। पहले ही मैच में ये चर्चा गर्म हो गई थी कि वैभव डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन कप्तान श्रेयार अय्यर से जैसे ही प्लेइंग 11 की जानकार दी उसमें वैभव का नाम नहीं था। इसके बाद करोड़ों फैंस का दिल टूट गया।

सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 मुकाबला 28 जून को बेलफास्ट है। ऐसे में दूसरे मैच को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि वैभव डेब्यू कर सकते हैं। हो सकता है कि संजु सैमसन या किसी अन्य खिलाड़ी की जगह उन्हें टीम में शामिल किया जा सकें। कयास लगाया जा रहा है कि वाशिंगटन सुंदर की जगह वैभव टीम में शामिल हो सकते हैं।

Advertisement

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

भारत बनाम आयरलैंड दूसरे टी20 मैच की जरूरी डिटेल्स

टॉस का समय - भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे 
मैच शुरू होने का समय - भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे
टीवी पर किस चैनल पर आएगा मैच? - सोनी स्पोर्ट्स 
मोबाइल पर कहां देखें मैच? - सोनी लिव एप्प

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs IRE T20: 'वो हम से बेहतर क्रिकेट खेले...,' आयरलैंड से हार के बाद अभिषेक शर्मा का बयान हुआ वायरल

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड