IND vs ENG 2nd T20: बदल गया दूसरे मैच का समय, रात 10 बजे नहीं... इतने बजे से होगा मुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
IND vs ENG 2nd T20: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला रात 10 बजे खेला गया था, लेकिन दूसरे मुकाबले का टाइम बदला हुआ है। आइए जान लेते हैं दूसरा मुकाबला कब-कहां खेला जाएगा और लाइव एक्शन कहां देख सकते हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs ENG 2nd T20: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से खेला गया था, लेकिन दूसरा मुकाबला 10 बजे से नहीं बल्कि भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
बता दें पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। हालांकि, इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग कर ली थी, लेकिन बारिश की वजह से दूसरी इनिंग नहीं हो पाई थी। इस मैच में अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर से शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, ईशान किशन बिना खाता खोले रन आउट हो गए थे। मैच के अंत में शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
IND vs ENG दूसरा टी20 कब और कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार 4 जुलाई को स्ट्रेटफोर्ड स्थित ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। उम्मीद है कि दूसरा टी20 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द नहीं होगा और फैंस को 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।
IND vs ENG दूसरा टी20 कितने बजे से खेला जाएगा?
गौरतलब है कि पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से खेला गया था, लेकिन दूसरा मुकाबला 10 बजे से नहीं बल्कि भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। दूसरे मैच के लिए टॉस शाम 6:30 मिनट पर होगा।
Advertisement
IND vs ENG दूसरा टी20 कहां देखें?
दूसरे टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इस मैच को आप सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 5 (अंग्रेजी), सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी) के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं के चैनलों पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा, सोनी लिव (SonyLIV) ऐप पर भी इस मैच को देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG T20: 'पहुंचा की नहीं...', ईशान किशन के रन आउट पर भड़के अभिषेक शर्मा, बीच मैदान का वीडियो वायरल