IND vs ENG T20: 'पहुंचा की नहीं...', ईशान किशन के रन आउट पर भड़के अभिषेक शर्मा, बीच मैदान का वीडियो वायरल
IND vs ENG T20: भारत बनाम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में ईशान किशन बिना खाता होने ही रन आउट हो गए। उनके आउट होने पर क्रीज पर मौजूद साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा भड़क उड़े।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs ENG T20: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 1 जुलाई को खेला गया। हालांकि, इस मैच में एक ही इनिंग हो पाई और दूसरी इनिंग बारिश के चलते नहीं हो पाई और मैच को रद्द हो गया।
इस मैच में एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसने ईशान ने फैंस का ध्यान खूब खींचा। दरअसल, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मैच में बिना खाता खोले रन आउट हो गए। इस दौरान क्रीज पर मौजूद उनके साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा भड़क उठे। बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भी ईशान किशन रन आउट ही हुए थे।
स्टम्प माइक में अभिषेक-ईशान की बातें रिकॉर्ड
जब ईशान किशन रन आउट हुए तो साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा भड़क उठे और ईशान से कुछ सवाल पूछने लगे। दोनों की बातचीत स्टम्प माइक में रिकॉर्ड हो है। दोनों के बातचीत का वीडियो स्टार सपोर्ट नें भी शेयर किया है। दोनों की बातचीत कुछ प्रकार रही-
अभिषेक शर्मा ने ईशान से कहा, 'तू पहुंचा कि नहीं'
इस पर ईशान किशन ने कहा, 'मुझे नहीं पता'
फिर अभिषेक शर्मा ने कहा, 'क्लोज.'
ईशान किशन ने जवाब दिया, 'क्लोज है'
अभिषेक शर्मा ने कहा, 'क्या कर रहा है यार ईशान'
ईशान किशन इसपर कहते हैं, 'आगे थी ना मेरी कॉल थी'
अभिषेक शर्मा ने इसके बाद कहा, 'पर देख तो सही कहां खड़ा है वो'
Advertisement
अपने ही कॉल पर ईशान हुए रन आउट
दरअसल, ईशान किशन ने अपनी पारी की दूसरी गेंद पर हल्का शॉर्ट खेलर रन लेने दौड़ पड़े। इस दौरान इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने तेजी से गेंद तक पहुंचकर विकेटकीपर जोस बटलर के पास फेंका। इस दौरान ईशान क्रीज से पीछे रह गए और रन आउट हो गए। रन आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बीच मैदान पर ईशान किशन से कुछ सवाल पूछने लग गए।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG T20: एक मैच, 2 महारथी और रिकॉर्ड की झड़ी, इंग्लैंड के खिलाफ श्रेयस और अभिषेक ने रचा नया इतिहास