IND vs AUS: गौतम गंभीर पहुंचे ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड में कंगारूओं को धोने के लिए तैयार किया मास्टरप्लान

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। पर्थ टेस्ट के बाद से उनको भारत लौटना पड़ा था

Gautam Gambhir
Gautam Gambhir | Image: PTI

Gautam Gambhir Reached Australia: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। पर्थ टेस्ट में शानदार जीत क बाद से गौतम गंभीर को कुछ पर्सनल कारणों की वजह से भारत वापस लौटना पड़ा था। लेकिन अब वे ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और बहुत जल्द ही टीम इंजिया के साथ जुड़ जाएंगे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। एडिलेड में होने वाला टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला जाएगा यानी ये पिंक बॉल टेस्ट होगा। पर्थ टेस्ट में कंगारूओं को धोने के बाद अब दूसरे टेस्ट के लिए गौतम गंभीर रोहित शर्मा के साथ मिलकर मास्टरप्लान तैयार करेंगे।

एडिलेड टेस्ट के लिए क्या होगा रोहित-गंभीर का मास्टरप्लान?

रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर मंगलवार, 3 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए। एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कप्तान रोहित शर्मा पहले टेस्ट में अपने दूसरे बच्चे के जन्म की वजह से टीम का हिस्सा नहीं थे जिसके चलते तेज देंगबाज जसप्रीत बुमराह ने टीम कील कमान संभाली थी। अब रोहित की वापसी के बाद से टीम की कमान वापसे से रोहित शर्मा के पास चली जाएगी।

रोहित शर्मा नहीं करेंगे पारी का आगाज?

रोहित शर्मा की गौरमौजूदगी में पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया के लिए पारी का आगाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने किया था तो ऐसे में अब ये देखना होगा कि पिंक बॉल टेस्ट में टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर क्या होता है क्योंकि इससे पहले टीम इंडिया के लिए ओपनिंग रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ही करते आए हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दो दिवसीय प्राइम मिनिस्टर टेस्ट में रोहित शर्मा पारी का आगाज करते नजर नहीं आए थे। ये भी हो सकता है कि रोहित शर्मा एडिलेड में मिडिल ऑर्डर में खेलते नजर आएं।

Advertisement

पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की बड़ी जीत

पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया टीम पर 295 रनों की बड़ी जीत हासिल की थी। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि एडिलेड में भी इसी इतिहास को दोहरा सकें। वहीं बॉर्डर गावस्कर सीरीज के दूसरे मुकाबले में शुभमन गिल भी फिट होकर टीम में वापसी करने को तैयार हैं।

कैसी है एडिलेड की पिच?

अश्विन और जडेजा में से किसे कप्तान रोहित और कोच गौतम गंभीर प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका देते हैं। ये देखने वाली बात होगी।  टेस्ट मैचों में एडिलेड ओवल के मैदान पर शुरुआत के तीन दिनों में बल्लेबाजों को पिच खूब मदद करती है। क्योंकि फ्लैट पिच होने के कारण यहां बल्लेबाज खूब रन बनाते हैं। हालांकि, खेल आगे बढ़ने के साथ-साथ स्पिन गेंदबाज काफी कारगर होते हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- भरोसा खत्म या ज्यादा पैसा ना देने का मूड? ईशान किशन को MI ने क्यों नहीं खरीदा; पांड्या ने खोला राज

Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड