अपडेटेड 3 December 2024 at 09:31 IST
भरोसा खत्म या ज्यादा पैसा ना देने का मूड? ईशान किशन को MI ने क्यों नहीं खरीदा; पांड्या ने खोला राज
IPL 2025 नीलामी में मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को खरीदने में कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ में खरीदा है।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2025: आईपीएल 2025 के दो दिनों तक चले मेगा ऑक्शन में कई रोमांचक चीजें देखने को मिली। आईपीएल 2025 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को नहीं खरीदा। ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ में खरीदा है।
ईशान किशन को खरीदने के लिए इस बार मुंबई इंडियंस ने कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस दौरान ऐसी खबरे सामने आ रही हैं कि क्या ईशान किशन को मुंबई ने पहले से ही न खरीदने का मन बना लिया था। इस मुद्दे पर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने चुप्पी तोड़ी है।
मुंबई ने ईशान किशन के लिए नहीं लगाई बड़ी बोली
आईपीएल में ऐसा देखा गया है कि जब वे अपने पुराने खिलाड़ी को रिटेन नहीं कर पाती है तो ऑक्शन में उस खिलाड़ी को ऊंची बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लेती है। लेकिन ईशान किशन के मामले में सारा माजरा ही उल्टा पड़ गया। इसी को लेकर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने चुप्पी तोड़ी और बताया कि ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में क्यों नहीं खरीदा। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या और ईशान किशन के बीच गहरी दोस्ती है।
हार्दिक और ईशान की दोस्ती काफी गहरी
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और ईशान किशन मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह अच्छे दोस्त हैं। हार्दिक ईशान को खूब पसंद भी करते हैं। यही कारण है कि आईपीएल 2025 के लिए ईशान जब मुंबई में वापस नहीं आए तो उन्हें काफी निराशा हुई। ईशान किशन को लेकर मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें हार्दिक ने अपना पक्ष रखा।
Advertisement
हार्दिक पांड्या ने ईशान के बारे में क्या कहा?
हार्दिक ने ईशान को मुंबई इंडियंस का पॉकेट डायनेमो बताया है। बता दें कि ईशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए 6 साल से आईपीएल खेल रहे थे। साल 2018 से 2024 आईपीएल के दौरान उनकी मौजूदगी में दो बार मुंबई की टीम ने खिताब जीता। उन्होंने कहा ईशान किशन हमेशा ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा रखते थे। वह बहुत से लोगों को हंसाते थे। यह प्यार और गर्मजोशी उनके लिए बहुत स्वाभाविक थी। हमें उसकी कमी खलेगी। ईशान किशन आप मुंबई इंडियंस के पॉकेट डायनेमो थे और हम सभी को आपकी कमी खलेगी। हम सभी आपसे प्यार करते हैं।
सनराइजर्स हैदाराबाद ने ईशान किशन को खरीदा
हार्दिक ने ये भी बताया कि ईशान किशन को आईपीएल की बड़ी नीलामी में वापस लाने को लेकर कहा कि जब हम उन्हें रिटेन नहीं कर पाए तो हमें हमेशा पता था कि उन्हें नीलामी में वापस पाना मुश्किल होगा क्योंकि हम जानते थे कि वह किस तरह का खिलाड़ी है और उसके पास किस तरह का हुनर है।
Advertisement
ईशान किशन का नाम जब मेगा ऑक्शन में नीलामी के लिए आया तो मुंबई इंडियंस ने उन पर बोली नहीं लगाई। मुंबई ईशान के लिए 3.20 करोड़ बोली लगाई और इसके आगे उन्होंने अपने हाथ खड़े कर दिए। ऐसे में ईशान के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में सनराइजर्स हैदराबाद की वापसी हुई।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 3 December 2024 at 09:31 IST