IND vs AFG Test: अफगानिस्तान पर टीम इंडिया का फुल कंट्रोल; डेब्यूटेंट मानव सुथार का कहर, दूसरे दिन की Highlights

IND vs AFG Test: न्यू चंडीगढ़ टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अफगानिस्तान ने 113 रन बना लिए हैं और उसके 5 विकेट गिर चुके हैं। एकमात्र टेस्ट में डेब्यूटेंट मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

IND vs AFG Test 2 Highlights
IND vs AFG Day 2: सुथार के 'कहर' में उड़ा अफगानिस्तान, भारत की पकड़ मजबूत | Image: BCCI

IND vs AFG Test 2 Highlights: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच जारी एकमात्र टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद अफगानिस्तान ने 113 रन बना लिए हैं, जबकि उसके पांच विकेट गिर चुके हैं। इस मैच में भारत की तरफ से डेब्यू करने वाले मानव सुथार गेंद से जमकर कहर बरपाया। वहीं, खेल खत्म होने तक रहमत शाह 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अफगान टीम अब भी पहली पारी में 451 रनों से पीछे है।

भारत ने 564/8 के स्कोर पर पारी घोषित की

इससे पहले दूसरे दिन भारत ने 368/3 के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। शुभमन गिल और पंत ने पारी को आगे बढ़ाते हुए दोनों के बीच 169 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद गिल 126 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद पंत भी 81 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली, जिसके बाद टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित कर दी।

डेब्यूटेंट मानव सुथार का कहर

भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट में डेब्यू करने वाले मानव सुथार ने गेंद से पहले ही दिन जमकर कहर बरपाया। उन्होंने 15.5 ओवर में महज 21 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, प्रसिद्ध कृष्णा ने 7 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

टेस्ट में भारत का फुल कंट्रोल

न्यू चंडीगढ़ टेस्ट मैच में दूसरे दिन तक भारत का फुल कंट्रोल है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद अफ़गान ने 113 रन पर पांच विकेट खो दिए हैं। अफगान टीम अब भी पहली पारी में 451 रनों से पीछे है। अब अफगानी टीम की सारी उम्मीदें रहमत शाह पर टिकी हुई हैं, जो 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'सूर्या के लिए कुछ भी...', T20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान; 'हिटमैन' का ये रिएक्शन दिल जीत लेगा
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड