IND v SA: संजू के छक्के से दर्शकदीर्घा में खलबली, टूटा जबड़ा; रोने लगी लड़की- VIDEO

भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे T20 मुकाबले में बल्ले के साथ कोहराम मचाया है, लेकिन उनका एक शॉट ने दर्शकदीर्घा में खलबली मचा दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
ind v sa sanju samson six caused panic in audience girl fan jaw broken
संजू के छक्के से दर्शकदीर्घा में खलबली | Image: AP

IND v SA: T20 मैच हो, भारतीय टीम (Indian Team) खेल रही हो और खिलाड़ी छक्के पे छक्के मार रहे हों, भला फैंस के लिए इससे बड़ी खुशी की चीज और क्या हो सकती है, लेकिन भारत (India) और साउथ अफ्रीका ( South Africa ) के बीच जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे T20 मुकाबले में संजू सैमसन (Sanju Samson) के छक्कों ने खलबली मचा डाली। 

संजू सैमसन (Sanju Samson) आज साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ सीरीज के चौथे और आखिरी मैच में काफी खतरनाक आए। संजू (Sanju) ने ऐसी वापसी की कि सब देखते रह गए, लेकिन उनकी तूफानी बल्लेबाजी ने दर्शकदीर्घा में खलबली मचा डाली। संजू (Sanju) का एक छक्का सीधा एक गर्ल फैन के जबड़े पर जाकर लगा। 

जबड़े पर गेंद लगने से रोने लगी लड़की

इस पूरे वाकया का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि संजू सैमसन (Sanju Samson) का ये शॉट इतना दमदार था कि गेंद दर्शकदीर्घा में बैठी एक लड़की के लग गई। गेंद एक ठप्पा खाते हुए लड़की की बाईं गाल पर लगी। ये गेंद इतनी तेजी से लड़की के गाल पर लगी कि वो बाद में रोने लगी। कैमरे में इस लड़की के रोने की तस्वीरें कैद हुईं हैं। इसमें लड़की का पति बर्फ से उसकी सेंकाई करता हुआ भी नजर आ रहा है। 

Advertisement
Image
लड़की के जबड़े पर लगी गेंद

इस मुकाबले में संजू सैमसन (Sanju Samson) और तिलक वर्मा (Tilak Varma) की आंधी आई है, जिसमें साउथ अफ्रीका (South Africa) की धज्जियां उड़ गई हैं। संजू सैमसन (Sanju Samson) और तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे इस मुकाबले में ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की है कि कोहराम मचा कर रख दिया है। संजू (Sanju) और तिलक (Tilak) ने कितने घातक अंदाज में बल्लेबाजी की, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों बल्लेबाजों ने तूफानी शतक जड़े हैं, जिसकी बदौलत भारत (India) ने निर्धारित 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 283 रन का विशाल स्कोर बनाया है। 

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने जहां 56 गेंदों में 6 चौकों और 9 छक्कों की बदौलत 109 तो वहीं तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने 47 गेंदों में 9 चौकों और 10 छक्कों के दम पर 120 रन की धुआंधार पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 210 रन की साझेदारी भी की, जो भारत की तरफ से T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक की सबसे बढ़िया पार्टनरशिप है। 

Advertisement

वहीं स्कोर की बात करें तो ये भारत का T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। यानि आज भारत (India) का अपना ही रिकॉर्ड टूटने से बच गया। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने पिछले महाने बांग्लादेश के खिलाफ T20 मुकाबले में 297 रन बनाए थे। 

ये भी पढ़ें- 13 साल के खिलाड़ी पर लगेगी बोली? जड़ चुका है इंटरनेशनल शतक, चौंका देगी इस बार की IPL Auction लिस्ट

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड