अपडेटेड 15 November 2024 at 21:51 IST

13 साल के खिलाड़ी पर लगेगी बोली? जड़ चुका है इंटरनेशनल शतक, चौंका देगी इस बार की IPL Auction लिस्ट

IPL 2025 Auction: पहले सेट की बोली से ही चढ़ेगा जेद्दा का पारा, कई बड़े खिलाड़ियों के नाम; पूरी लिस्ट

Follow : Google News Icon  
indian under 19 player vaibhav suryavanshi in ipl mega auction list
IPL ऑक्शन | Image: BCCI

IPL Mega Auction: दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय T20 लीग IPL के आगामी सीजन को लेकर फैंस काफी बेताब हैं। क्रिकेट प्रेमियों में IPL 2025 को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। IPL 2025 सीजन की शुरुआत में बेशक अभी समय है, लेकिन मेगा ऑक्शन (Mega Auction) में अब बस 10 दिन बचे हैं। 

सऊदी अरब (Saudi Arabia) के जेद्दा में दो दिन तक IPL 2025 का मेगा ऑक्शन होने वाला है। 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग के लिए खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इस बीच IPL मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) की लिस्ट जारी हो गई है। IPL की ओर से शुक्रवार को 574 खिलाड़ियों वाली लिस्ट जारी की गई है। 

574 खिलाड़ियों में से 366 भारतीय और 208 विदेशी हैं, जिनमें एसोसिएट देशों के 3 खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में 318 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी और 12 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। मेगा ऑक्शन में कुल 204 खाली स्लॉट भरे जाएंगे, जिसमें 70 विदेशी खिलाड़ियों के होंगे। 

IPL ऑक्शन में उतरेगा 13 साल का खिलाड़ी

Advertisement

वैसे तो इस बार IPL मेगा ऑक्शन में कई ऐसी चीजें देखने को मिलेंगी, जो आपको हैरान कर देंगी। उनमें से एक हम आपको अभी बता देते हैं। दरअसल IPL मेगा ऑक्शन में एक 13 साल का खिलाड़ी भी उतरने वाला है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि ये खिलाड़ी भारत के लिए एक इंटरनेशनल शतक भी जड़ड चुका है। चलिए अब और ज्यादा सस्पेंस न रखते हुए आपको इस खिलाड़ी के बारे में बताते हैं। 

दरअसल हम बात कर रहे हैं भारत के युवा बल्लेबाज वैभव रघुवंशी की, जिन्होंने IPL 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है और वो 13 साल की उम्र में IPL मेगा ऑक्शन में उतरने वाले हैं। बिहार के रहने वाले वैभव रघुवंशी भारत की अंडर-19 टीम की तरफ से खेल चुके हैं और एक शतक भी जमा चुके हैं। बता दें कि वो इस बार IPL ऑक्शन में सबसे युवा खिलाड़ी होंगे, जबकि सबसे उम्रदराज प्लेयर इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन होंगे। एंडरसन की उम्र 42 साल है। 

Advertisement

बता दें कि मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए रहेगा। 81 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए रखा है। दो दिवसीय IPL मेगा ऑक्शन रविवार, 24 नवंबर, 2024 को भारतीय समयानुसार करीब दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

ये भी पढ़ें- PoK में चैंपियंस ट्रॉफी लाने की पाकिस्तान की साजिश पर भड़के रवींद्र रैना, कहा- हमने फिर बेनकाब किया

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 15 November 2024 at 21:51 IST