ICC Women World Cup Live Streaming: यहां फ्री में देखें महिला विश्व कप के सभी मुकाबले, भारत का मैच कब?

ICC Women World Cup Live Streaming: महिला विश्व कप 2025 के ओपनिंग मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। IND W vs SL W मैच मंगलवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

ICC Womens world cup 2025 live streaming ind w vs sl w match when and where to watch free
Women World Cup Live Streaming: यहां फ्री में देखें महिला विश्व कप के सभी मुकाबले | Image: BCCI

Women World Cup Live Streaming: अगर आप सोच रहे हैं कि एशिया कप 2025 के बाद क्रिकेट का रोमांच कम होने वाला है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। मंगलवार, 30 सितंबर से आईसीसी महिला विश्व कप का आगाज होने जा रहा है। मेगा इवेंट का आयोजन भारत और श्रीलंका में किया जाएगा। शानदार फॉर्म में चल रही टीम इंडिया ओपनिंग मैच में श्रीलंका से भिड़ेगी।

महिला विश्व कप 2025 के ओपनिंग मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। IND W vs SL W मैच मंगलवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और श्रीलंकाई कैप्टन चमारी अथापट्टू करने आएंगी।

महिला विश्व कप 2025 का पहला मैच कब?

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का पहला मैच मंगलवार, 30 सितंबर को होगा। ओपनिंग मैच में भारत का सामना श्रीलंका से है।

IND W vs SL W मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम श्रीलंका मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर 2:30 में होगा।

Advertisement

फ्री में कैसे देखें महिला विश्व कप 2025?

महिला वर्ल्ड कप 2025 का टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी। अगर आपके पास जियो का मोबाईल नंबर है और उसमें रिचार्ज है तो आप फ्री में विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सभी मैचों का मजा उठा सकते हैं।

महिला विश्व कप 2025 में भारत के मुकाबले कब?

30 सितंबर- भारतीय महिला टीम बनाम श्रीलंका महिला टीम, गुवाहाटी
05 अक्टूबर- भारतीय महिला टीम बनाम पाकिस्तान महिला टीम, कोलंबो 
09 अक्टूबर- भारतीय महिला टीम बनाम साउथ अफ्रीका महिला टीम, विशाखापत्तनम
12 अक्टूबर- भारतीय महिला टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम, विशाखापत्तनम
19 अक्टूबर- भारतीय महिला टीम बनाम इंग्लैंड महिला टीम, इंदौर
23 अक्टूबर- भारतीय महिला टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला टीम, नवी मुंबई
26 अक्टूबर- भारतीय महिला टीम बनाम बांग्लादेश महिला टीम, नवी मुंबई

Advertisement

इसे भी पढ़ें: तिलक वर्मा के शरीर पर मां-पिता का टैटू, फिफ्टी ठोक इस अंदाज में मनाया था जश्न; दिल जीत लेगी ये कहानी

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड