अपडेटेड 24 February 2026 at 19:32 IST

Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान, पाकिस्तान के खिलाफ भारत करेगा आगाज; देखें पूरा शेड्यूल

Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप में कुल 12 टीमें शामिल हैं। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

Follow : Google News Icon  
icc womens t20 world cup 2026 full Schedule
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान, पाकिस्तान के खिलाफ भारत करेगा आगाज | Image: ICC

Women's T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल आईसीसी द्वारा ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होने वाली है। वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 5 जुलाई को खेला जाएगा। इंग्लैंड इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इस वर्ल्ड कप में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। आइए जान लेते हैं भारत-पाकिस्तान कब सामने-सामने होंगे और पूरा शेड्यूल।  

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट में सेमीफाइनल और फाइनल मैच मिलकर कुल 33 मैच खेले जाएंगे।

  • ग्रुप-1: भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स।
  • ग्रुप-2: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड।

भारत के महिला टी20 वर्ल्ड कप के मैच

  • भारत बनाम पाकिस्तान - 14 जून (एजबेस्टन)
  • भारत बनाम नीदरलैंड - 17 जून (हेडिंग्ले)
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका - 21 जून (ओल्ड ट्रैफर्ड)
  • भारत बनाम बांग्लादेश - 25 जून (ओल्ड ट्रैफर्ड)
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - 28 जून (लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड)

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल

  • इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन - शुक्रवार, 12 जून
  • स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड - शनिवार, 13 जून
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड - शनिवार, 13 जून
  • वेस्ट इंडीज बनाम न्यूजीलैंड, हैम्पशायर बाउल - शनिवार, 13 जून
  • बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड, एजबेस्टन - रविवार, 14 जून
  • इंडिया बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन - रविवार, 14 जून
  • न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, हैम्पशायर बाउल - मंगलवार, 16 जून
  • इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल - मंगलवार, 16 जून
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, हेडिंग्ले - बुधवार, 17 जून
  • इंडिया v नीदरलैंड्स, हेडिंग्ले - बुधवार, 17 जून
  • साउथ अफ्रीका v पाकिस्तान, एजबेस्टन - बुधवार, 17 जून
  • वेस्ट इंडीज v स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले - गुरुवार, 18 जून
  • न्यूजीलैंड v आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल - शुक्रवार, 19 जून
  • ऑस्ट्रेलिया v नीदरलैंड्स, हैम्पशायर बाउल - शनिवार, 20 जून
  • पाकिस्तान v बांग्लादेश, हैम्पशायर बाउल - शनिवार, 20 जून
  • इंग्लैंड v स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले - शनिवार, 20 जून
  • वेस्ट इंडीज v श्रीलंका, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड - रविवार, 21 जून
  • साउथ अफ्रीका v इंडिया, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड - रविवार, 21 जून
  • न्यूजीलैंड v स्कॉटलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड - मंगलवार, 23 जून
  • श्रीलंका बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड - मंगलवार, 23 जून
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, हेडिंग्ले - मंगलवार, 23 जून
  • इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज़, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड - बुधवार, 24 जून
  • भारत बनाम बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड - गुरुवार, 25 जून
  • साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड - गुरुवार, 25 जून
  • श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड - शुक्रवार, 26 जून
  • पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड - शनिवार, 27 जून
  • वेस्ट इंडीज बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड - शनिवार, 27 जून
  • इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड, द ओवल - शनिवार, 27 जून
  • साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड - रविवार, 28 जून
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड - रविवार, 28 जून
  • सेमी फाइनल 1, द ओवल - मंगलवार, 30 जून
  • सेमी फाइनल 2, द ओवल - गुरुवार, 2 जुलाई
  • फाइनल, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड - रविवार, 5 जुलाई

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: नेट रन रेट का बड़ा फेरबदल: क्या टीम इंडिया पार कर पाएगी सुपर-8 की बाधा? इन 4 पॉइंट्स से समझें पूरा गणित
 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 24 February 2026 at 19:31 IST