अपडेटेड 24 February 2026 at 16:49 IST

T20 World Cup: नेट रन रेट का बड़ा फेरबदल: क्या टीम इंडिया पार कर पाएगी सुपर-8 की बाधा? इन 4 पॉइंट्स से समझें पूरा गणित

T20 World Cup: सुपर 8 मुकाबले में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार से पूरा सेमीफाइनल का समीकरण हिल गया है। वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराकर और भी अधिक मुश्किलें बढ़ा दी है। आइए 4 पॉइंट्स से जानते हैं अब भारत कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।

Follow : Google News Icon  
team india t20 world cup semi final qualification scenarios four points after wi beats zimbabwe
क्या टीम इंडिया पार कर पाएगी सुपर-8 की बाधा? इन 4 पॉइंट्स से समझें पूरा गणित | Image: X/BCCI

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का शुरुआत बेहद ही शानदार रहा था। भारत ग्रुप स्टेज के चारों मैच जीतकर टेबल में टॉप पर रहा, लेकिन सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गया है। 

सुपर 8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों से मिली हार और उसके बाद वेस्टइंडीज की जिम्बाब्वे पर विशाल जीत ने जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। ऐसे में भारत को अपने अगले दो मैच सिर्फ जीतना ही नहीं होगा, बल्कि नेट रन रेट में भी सुधार करना होगा। आइए 4 पॉइंट्स में साझाते हैं कि भारत कैसे सेमीफाइनल में जगह बना सकता है।

WI vs Sa मैच में दक्षिण अफ्रीका की जीत

सुपर 8 में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच पर भारत की पूरा नजर रहने वाली है। अगर इस मैच में दक्षिण अफ्रीका मैच जीतता है, तो भारत का सेमीफाइनल में पहुंचने का चांस अधिक हो सकता है। हालांकि, भारत को अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे।

IND vs ZIM मैच में टीम इंडिया की जीत

भारत बनाम जिंबाब्वे का मैच 26 फरवरी को चेन्नई में खेला जाएगा। भारत को सेमीफाइनल में जाना है, तो वेस्टइंडीज की तरह ही भारत को धमाकेदार खेल दिखाना होगा और मैच जीतना होगा। भारत ने जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराया तो ही कुछ चांस बने रह सकते हैं।

Advertisement

SA vs ZIM मैच में दक्षिण अफ्रीका की जीत

अगर भारत को सेमीफाइनल में जाना है, तो दक्षिण अफ्रीका को बाकी मैच भी जीतने होंगे। अगर जिंबाम्बे कुछ उलटफेर करता है, तो भारत के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है। भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका द्वारा तीनों मैच जीतने में ही फायदा है।

IND vs WI मैच में भारत की जीत

भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच 1 मार्च को इडेन गार्डन में खेला जाएगा। यह मैच भारत को हर हाल में जीतना होगा। अगर दक्षिण अफ्रीका अपने दोनों मैच जीत लेता है और भारत दोनों टीमों को हरा देता है, तो आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'टीम इंडिया ने वही गलती की जो हम...', IND vs SA मैच में किस चूक की बात कर रहा ये पाकिस्तानी खिलाड़ी? कोहली-रोहित का भी जिक्र; VIDEO
 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 24 February 2026 at 16:49 IST