ICC Rankings: वर्ल्ड चैंपियन भारत का क्रिकेट की दुनिया में डंका, ICC टी20 रैंकिंग में टॉप पर टीम इंडिया, पाकिस्तान की डूबी लुटिया

ICC T20I Rankings: आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में टीम इंडिया पहले नंबर की पोजीशन पर विराजमान है। वहीं, वहीं पाकिस्तान टीम की हालत खस्ता नजर आ रही है और टॉप पांच से भी बाहर हो गई है।

Follow : Google News Icon  
Men's t20i Team Rankings
ICC टी20 रैंकिंग में टॉप पर टीम इंडिया, पाकिस्तान की डूबी लुटिया | Image: ICC

ICC T20I Rankings Annual Update: मंगलवार, 05 मई को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 रैंकिंग का सालाना अपडेट जारी किया। ताजा रैंकिंग के अनुसार भारतीय पुरुष टीम नंबर वन पर काबिज है। जबकि, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने मार्च में इतिहास रचते हुए टी20 विश्व कप का खिताब सफलतापूर्वक बचाव करने वाली पहली टीम बनी थी। साथ ही टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार यह खिताब जीता था। वहीं, ताजा रैंकिंग के अनुसार पाकिस्तान टीम का हाल एकदम बुरा है। वो टॉप पांच से भी बाहर हो चुकी है।

शीर्ष स्थान पर टीम इंडिया

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) के सालाना अपडेट के बाद टीम इंडिया 275 रेटिंग के साथ टी20 रैंकिंग में पहले नंबर पर है। वहीं, इंग्लैंड 262 रेटिंग के साथ दूसरे, ऑस्ट्रेलिया 258 रेटिंग के साथ तीसरे, न्यूजीलैंड 247 रेटिंग के साथ चौथे और दक्षिण अफ्रीका 244 रेटिंग के साथ 5वें पायदान पर है।

पाकिस्तान की डूबी लुटिया

इस रैंकिंग में पाकिस्तान टीम टॉप-5 से बाहर है। आईसीसी के ताजा आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान की रेटिंग 240 की है और छठे स्थान पर मौजूद है। पाकिस्तान के टेबल में वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान आदि टीमें नजर आती हैं।  वहीं, अफगानिस्तान टीम 10वें स्थान पर मौजूद हैं।

Advertisement

टी20 रैंकिंग पर आईसीसी ने क्या कहा?

नवीनतम रैंकिंग में मई 2025 के बाद खेले गए सभी मैचों को 100 प्रतिशत और पिछले दो वर्षों के मैचों को 50 प्रतिशत रेटिंग दी गई है। 275 अंकों के साथ भारत की इंग्लैंड (262 अंक) पर बढ़त में केवल एक अंक की कमी आई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 258 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के करीब पहुंच गया है।

नामीबिया-नेपाल को फायदा

नामीबिया 16वें स्थान पर अपरिवर्तित रहा, जबकि नेपाल (17वें) और ओमान (19वें) ने एक-एक पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त अरब अमीरात (18वें) और कनाडा (20वें) को पीछे छोड़ दिया है। टी20 विश्व कप में पहली बार खेल रही इटली ने 11 अंक हासिल किए और रैंकिंग में तीन पायदान ऊपर चढ़कर 26वें स्थान से 23वें स्थान पर पहुंच गई।

Advertisement

टी20 रैंकिंग की टॉप-10 टीमें

  • 1-भारत-275 रेटिंग
  • 2-इंग्लैंड-262 रेटिंग
  • 3-ऑस्ट्रेलिया-258 रेटिंग
  • 4-न्यूजीलैंड-247 रेटिंग
  • 5-साउथ अफ्रीका-244 रेटिंग
  • 6-पाकिस्तान-240 रेटिंग
  • 7-वेस्टइंडीज-233 रेटिंग
  • 8-बांग्लादेश-225 रेटिंग
  • 9-श्रीलंका-221 रेटिंग
  • 10-अफगानिस्तान-220 रेटिंग

ये भी पढ़ें: TVK प्रमुख विजय थलापती 7 मई को ले सकते हैं CM पद की शपथ, लेकिन किसके साथ करेंगे गठबंधन?

 

Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड