TVK प्रमुख विजय थलापती 7 मई को ले सकते हैं CM पद की शपथ, लेकिन किसके साथ करेंगे गठबंधन?
Tamil Nadu CM: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में तमिलनाडु के लोगों ने सभी को चौंका दिया। सुपरस्टार विजय की पार्टी टीवीके 108 सीटों के साथ राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अब खबर आ रही है कि विजय 7 मई को मुख्यमंत्री की शपथ ले सकते हैं।
- भारत
- 2 min read

Vijay Thalapathy Tamilnadu CM: 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणाम ने सभी को चौंका दिया है। चुनाव में सुपरस्टार अभिनेता विजय थलापति की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनाकर उभरी है। चुनाव के परिणाम आते ही सियासी गलियों में कयास लगने लगा था कि सूबे के अगले मुख्यमंत्री विजय थलापती ही होंगे, अब खबर आ रही है कि विजय 7 मई को मुख्यमंत्री की शपथ ले सकते हैं। जानकारी के अनुसार विजय जल्द ही कार्यवाहक राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। हालांकि, सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत है।
तमिलनाडु में विजय की ऐतिहासिक जीत
विजय की पार्टी TVK ने चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सबको चौंका दिया है। उनकी पार्टी चुनाव में 108 सीटें जीतने में कामयाब रही है। वहीं, DMK नेतृत्व वाला गठबंधन (SPA) मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में स्टालिन की पार्टी महज 59 सीटों पर सिमटकर रह गई। वहीं, ADMK 45 सीट, INC 5 सीट और PMK 4 सीट जीतने में कामयाब रही।
विजय को गठबंधन की जरूरत
234 सीटों वाले तमिलनाडु में तमिलगा वेट्री कज़गम पार्टी को सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत है। हालांकि, टीवीके सबसे बड़ी पार्टी के बाद भी बहुमत हासिल नहीं कर पाई। ऐसे में विजय थलापती सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाने की तैयारी कर रहे हैं। संभवत वो INC की 5 सीट और PMK की 4 सीट के साथ राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा कर सकते हैं।
इस दिन राज्यपाल से कर सकते हैं मुलाकात
सूबे में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद विजय सरकार बनाने के लिए बहुत जल्द राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार विजय, 6 मई को कार्यवाहक राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।
Advertisement
पहली बार DMK और AIDMK सत्ता से बाहर
तमिलनाडु में टीवीके की जीत एक ऐतिहासिक बदलाव का संकेत है, क्योंकि तमिलनाडु में जून 1977 के बाद पहली बार द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (डीएमके) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (एआईएडीएमके) के प्रभुत्व से मुक्त सरकार बनना तय है।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)