T20 Ranking: दो नाबाद तूफानी हाफ सेंचुरी के बाद Suryakumar Yadav ने लगाई लंबी छलांग, अभिषेक शर्मा की बादशाहत कायम, जानिए टॉप 10 रैंकिंग

ICC T20 Ranking: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 रैंकिंग में टॉप 10 में वापसी हो गई है। पिछले कई महीनों से रन न बनाने वाले सूर्यकुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले दो मैचों में शानदार पारी खेली हैं।

Follow : Google News Icon  
ICC T20 Ranking
न्यूजीलैंड के खिलाफ 82* और 57* रन बनाते ही सूर्यकुमार ने हिला डाली ICC रैंकिंग | Image: X/BCCI

ICC T20 Ranking: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले एक साल से रन बनाने को लेकर कई बार जूझते नजर आए। पिछले कई मैचों के आधार पर उनके रन बनाने की औसत 12 से भी कम पर सिमट गया था, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ मैचों में रन बनाते ही ICC रैंकिंग को हिला डाला है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी20 मैच में नाबाद 82 और तीसरे में नाबाद 57 बनाने के बाद उन्हें सीधे पांच पायदान का फायदा हुआ। आईसीसी के ताजा आंकड़ों के अनुसार हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को ऑलराउंडर रैंकिंग में फायदा हुआ है। वहीं, जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ। सूर्यकुमार का फर्म में आना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि 7 फरवरी से टी20 विश्व कप शुरू होने वाला है।

सूर्यकुमार यादव 7वें नंबर पर पहुंचे

आईसीसी के ताजा आंकड़ों के अनुसार ICC T20 Ranking में सूर्यकुमार को सीधे पांच पायदान का फायदा हुआ है। सूर्यकुमार इससे पहले 12वें स्थान पर थे, लेकिन जैसे ही आईसीसी का ताजा आंकड़ा सामने आया है, वैसे ही सूर्यकुमार 7वें स्थान पर पहुंच गए। सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो अर्धशतक 82* और 57* बनाए।

अभिषेक की बादशाहत बरकरार

भारतीय टी20 टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार फर्म में चल रहे हैं। आईसीसी के ताजा आंकड़ों के अनुसार अभिषेक नंबर-1 पर 929 रेटिंग पॉइंट्स के साथ बने हुए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर फिल साल्ट मौजूद है। अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में नाबाद 68 रन की पारी खेली थी।

Advertisement

हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को भी फायदा

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने तीन मैचों में चार विकेट लेकर गेंदबाजी रैंकिंग छलांग लगाई है। वो ऑलराउंडर की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने भी आईसीसी रैंकिंग में छलांग लगाई है।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ 4th T20: गेंदबाजों का खौफ या बल्लेबाजों का दबदबा? Vizag में चौथा T20 मैच, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
 

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड