अपडेटेड 10 March 2026 at 20:22 IST
BCCI ने दिया 131 करोड़ का इनाम, टीम इंडिया के हर खिलाड़ी के हिस्से में आएगी कितनी रकम?
बीसीसीआई (BCCI) ने ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपए के इनाम देने की घोषणा की है। यह अबतक की सबसे बड़ी प्राइज मनी है। यह रकम खिलाड़ियों और कर्मचारियों के बीच बांटा जाएगा।
- खेल समाचार
- 3 min read

टीम इंडिया ने लगातार दो बार आईसीसी (ICC) मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप ही अपने नाम नहीं किया है, बल्कि कई ऐसे रिकॉर्ड भी बना दिए जो अब तक किसी टीम ने नहीं बनाया है।
टीम इंडिया की शानदार जीत पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारी-भरकम प्राइज मनी देने का ऐलान भी कर दिया। जी हां, टीम इंडिया की जीत पर बीसीसीआई ने टीम को 131 करोड़ का इनाम देने का ऐलान किया। बीसीसीआई ने 2024 में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम को 125 करोड़ रुपये का पुरस्कार देकर अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया।
गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस बीच अब यह खबर आ रही है कि 131 करोड़ का इनाम 15 खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के बीच कैसे बांटा जाएगा।
राशि 15 खिलाड़ियों सहित कर्मचारियों को भी मिलेगा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम इंडिया पर खूब सारा पैसे की बारिश हुई। जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी टीम इंडिया को 131 करोड़ का इनाम देने का ऐलान किया। बताया जा रहा है कि 131 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का बड़ा हिस्सा खिलाड़ियों को मिलेगा, जबकि अन्य कर्मचारियों के लिए राशि 'पद के अनुसार' तय की जाएगी।
Advertisement
BCCI ने टीम इंडिया के लिए खोला खजाना
बीसीसीआई ने टीम इंडिया को 131 करोड़ का इनाम देने का ऐलान करते हुए कहा 'बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में उनकी सफलता की कामना करता है।' वहीं, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा 131 करोड़ रुपए की राशि विजयी टीम को दी जा रही है और यह अबतक की सबसे बड़ी राशि है, सबसे बड़ा पुरस्कार भारतीय खिलाड़ियों को मिल रहा है। मैं सबको बधाई देता हूं।'
आईसीसी ने दिया 27.48 करोड़ की प्राइज मनी
जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी टीम इंडिया को 131 करोड़ का इनाम देने का ऐलान तो किया ही, उससे पहले आईसीसी (ICC) की तरफ से भारतीय टीम को 27.48 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिल चुकी है। वहीं, उपविजेता टीम को आईसीसी (ICC) की तरफ 14.65 करोड़ प्राइज मनी मिला।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 10 March 2026 at 20:22 IST