T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को बड़ा झटका, ये स्टार प्लेयर हुआ बाहर, कौन करेगा रिप्लेस?

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। शानदार फर्म में चल रहे हैं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए।

Follow : Google News Icon  
harshit rana ruled out of t20 world cup 2026
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को बड़ा झटका, हर्षित राणा हुए बाहर | Image: Social media

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए है। खबर है कि हर्षित राणा बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। 

गेंदबाजी करते समय उनके दाहिने घुटने में चोट लग गई थी। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी कहा हर्षित राणा की हालत ठीक नहीं लग रही थी और टीम के फिजियो उनकी चोट की जांच कर रहे। टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच 7 फरवरी को USA के खिलाफ है। वहीं, दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ है।

वार्म-अप मैच में हुए चोटिल

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को अमेरिका के खिलाफ टीम के अभियान के पहले मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के बाद हर्षित राणा की हालत ठीक नहीं लग रही थी और टीम के फिजियो उनकी चोट की जांच कर रहे हैं। भारत ने अपने एकमात्र वार्म-अप मैच में 30 रनों की आसान जीत दर्ज की।

हर्षित की जगह मोहम्मद सिराज की वापसी?

चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हर्षित राणा की जगह मोहम्मद सिराज की वापसी हो सकती है। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि, क्रिकेट गलियारे में यह हलचल चल रही है कि हर्षित के बाहर जाते हैं टी20 वर्ल्ड कप में मोहम्मद सिराज की वापसी हो सकती है। इस बीच समाचार एजेंसी ANI ने इस बात की पुष्टि कर दी है। ]=

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत पूरा शेड्यूल

07 फरवरी 2026, भारत vs USA
12 फरवरी 2026, भारत vs नामीबिया
15 फरवरी 2026, भारत vs पाकिस्तान
18 फरवरी 2026, भारत vs नीदरलैंड

ये भी पढ़ें: IND vs ENG U-19 WC Final: वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ गया इंग्लैंड, 15 छक्के और 15 चौके के साथ तूफानी पारी, लेकिन दोहरे शतक से चूके
 

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड