IND vs ENG U-19 WC Final: वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ गया इंग्लैंड, 15 छक्के और 15 चौके के साथ तूफानी पारी, लेकिन दोहरे शतक से चूके
IND vs ENG U-19 WC Final: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला जारी है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 175 रनों की पारी खेली। भारत ने विशाल स्कोर खड़ दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs ENG U-19 WC Final: आईसीसी मेंस अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार, 6 फरवरी को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच जारी है। दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
इस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने शानदार 175 रन की पारी खेली। वैभव ने सिर्फ 80 गेंद पर 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। भारत विशाल स्कोर की ओर है।
पारी में 15 चौके और 15 छक्के
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज शतक जड़ा जड़ा है। उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में ताबड़तोड़ 175 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 15 लंबे-लंबे छक्के भी लगाए। वैभव सूर्यवंशी 175 रन 218 की स्ट्राइक रेट से बनाए। वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए।
आयुष म्हात्रे ने खेली अर्धशतकीय पारी
वैभव सूर्यवंशी के अलावा, कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, वो अधशातक को शतक में तब्दील नहीं कर सकें। उन्होंने 53 रन की शानदार पारी खेली। आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों में 53 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और 2 छक्के लगाए।