'ये मेरा लास्ट वर्ल्ड कप...', रिटायरमेंट के सवाल पर रिपोर्टर पर भड़कीं हरमनप्रीत कौर, लगा दी क्लास, VIDEO वायरल

Harmanpreet Kaur: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून 2026 से इंग्लैंड में होने जा रही है। इससे पहले टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर से एक रिपोर्टर ऐसा सवाल पूछा कि उनका जवाब सुन रिपोर्टर की बोलती बंद हो गई।

Harmanpreet Kaur
रिटायरमेंट के सवाल पर भड़कीं हरमनप्रीत कौर, रिपोर्टर की लगा दी क्लास, VIDEO | Image: AP

Harmanpreet Kaur:  आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून 2026 से इंग्लैंड में होने वाला है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं और फाइनल मुकाबला 5 जुलाई खेला जाएगा। टी20 विश्व कप शुरू होने में अभी कुछ दिन बचे हुए, लेकिन इस बीच भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल, विश्व कप से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनसे एक रिपोर्टर द्वारा रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने बेबाक अंदाज में जवाब दिया, जिसके बाद रिपोर्टर की बोलती बंद हो गई। बता दें कि यह मामला तब का है जब टूर्नामेंट से पहले आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी टीमों की कप्तानों ने हिस्सा लिया।

हरमनप्रीत कौर ने रिटायरमेंट पर क्या जवाब दिया?

दरअसल, टूर्नामेंट से पहले आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी टीमों की कप्तानों ने हिस्सा लिया। इसी दौरान एक रिपोर्टर ने हरमनप्रीत कौर से रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा कि 'क्या ये आपका आखिरी विश्व कप है? आप इस पर क्या कहना चाहेंगी?।

रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते हुए हरमनप्रीत कौर ने कहा 'ये मेरा लास्ट वर्ल्ड कप क्यों? क्या आप चाहते हैं कि मैं रिटायर हो जाऊं।' इस जवाब के बाद रिपोर्टर थोड़ा असहज नजर आया और बाद में कहा कि मैं बस जानना चाह रहा था। आगे उसने कहा आपका जवाब सुनकर अच्छा लगा।

Advertisement

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 का आगाज

महिला टी20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला 12 जून को मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। अगर बात करें कि भारत का पहला मैच कब है, तो टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। इसके बाद दूसरा मुकाबला 17 जून को नीदरलैंड से और तीसरा मुकाबला 21 जून को दक्षिण अफ्रीका के साथ है।

टी20 विश्व कप 2026 भारत का शेड्यूल

  • 14 जून - भारत बनाम पाकिस्तान
  • 17 जून - भारत बनाम नीदरलैंड
  • 21 जून - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 25 जून - भारत बनाम बांग्लादेश
  • 28 जून - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

ये भी पढ़ें: टी20 की कप्तानी जाते ही सूर्यकुमार यादव ने छोड़ दी मुंबई इंडियंस? सूर्या के इस इशारे से मचा हड़कंप
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड