'क्या फूंक रहे हो आजकल?' धोनी से रिजवान की तुलना हरभजन से नहीं हुआ बर्दाश्त, जमकर लगाई लताड़

हरभजन सिंह ने एमएस धोनी और मोहम्मद रिजवान की तुलना करने वाले पाकिस्तानी पत्रकार से पूछा, 'क्या फूंक रहे हो आजकल।'

harbhajan singh epic reply to pakistan sports journalist
क्या फूंक रहे हो आजकल? हरभजन का करारा जवाब | Image: PTI/IPL

भारत के पूर्व महान स्पिनर हरभजन सिंह ने एक बार फिर पाकिस्तानी पत्रकार की क्लास लगाई है। फरीद खान नाम के स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट ने टीम इंडिया के दिग्गज कप्तान और विकेट कीपर रहे एमएस धोनी की तुलना मोहम्मद रिजवान से कर दी। इसके जवाब में हरभजन ने जो लिखा उसे ये पाकिस्तानी पत्रकार जिंदगी भर याद रखेगा।

फरीद खान ने अपने X अकाउंट पर एमएस धोनी और मोहम्मद रिजवान की तस्वीर शेयर करते हुए पूछा कि ईमानदारी से बताएं। एमएस धोनी और मोहम्मद रिजवान में से कौन बेहतर है? पोस्ट करने के बाद सोशल मीडिया पर तो उनका मजाक उड़ा ही, लेकिन हरभजन ने जो धोया उसे वो कभी नहीं भूलेंगे।

पाक पत्रकार को हरभजन ने धोया

हरभजन सिंह ने फरीद खान नाम के पाकिस्तानी खेल पत्रकार को करारा जवाब देते हुए लिखा, ''तुम आजकल क्या फूंक रहे हो? यह कैसा मूर्खतापूर्ण प्रश्न है। भाइयों इसको बताओ। धोनी बहुत आगे हैं रिजवान से यहां तक ​​कि अगर आप रिजवान से पूछेंगे तो वह आपको इसका ईमानदारी से जवाब देगा। मुझे रिजवान पसंद है वह अच्छा खिलाड़ी है जो हमेशा इरादे से खेलता है,  लेकिन यह तुलना गलत है। धोनी आज भी विश्व क्रिकेट में नंबर 1 हैं। स्टंप के पीछे उनसे बेहतर कोई नहीं।''

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी पर भी लगाई थी क्लास

कुछ दिन पहले एक पाकिस्तानी शो पर बातचीत के दौरान हरभजन सिंह ने चैंपियंस ट्रॉफी पर बहस कर रहे एक होस्ट की भी क्लास लगाई थी। भज्जी ने साफ-साफ कहा कि अगर हमारे खिलाड़ी वहां पर जाकर सुरक्षित नहीं हैं तो नहीं भेजेंगे टीम। आप मत खेलो हमारे साथ, आपको खेलना है खेलो नहीं तो मत खेलो। भारतीय क्रिकेट पाकिस्तान के बिना भी चल सकती है। अगर आपको लगता है कि आप भी इंडियन क्रिकेट के बिना चल सकते हो तो यही करो।''

Advertisement

इसे भी पढ़ें: तुम करो तो कला, हम करे तो... बॉल टेंपरिंग के आरोप पर शमी ने इंजमाम और पाकिस्तान को जमकर लताड़ा

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड