अपडेटेड 13 November 2024 at 18:16 IST
हरा पतलून, पीठ पर लटकाया बैग... ब्लैक बाइक पर सवार होकर कहां निकले धोनी? PHOTO हुआ वायरल
पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान एमएस धोनी यूं तो सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं, लेकिन उनकी तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल होते रहते हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

MS Dhoni went out for ride on a bike: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले धोनी (Dhoni) को रिटेन किए जाने के बाद ये साफ हो गया है कि धोनी (Dhoni) अभी क्रिकेट को अलविदा नहीं कहने वाले हैं।
भारत के पूर्व दिग्गज कप्तानों में से एक एमएस धोनी (MS Dhoni) एक बार क्रिकेट के मैदान पर उतरेंगे। धोनी (Dhoni) IPL 2025 में एक्शन में दिखाई देंगे। इसमें कोई शक नहीं है कि सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में धोनी का अलग ही औरा है। फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। तभी तो जब IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मैच होता है तो स्टेडियम खचाखच भर जाते हैं। फिर चाहे वो चिन्नास्वामी हो, कोलकाता, मुंबई या दिल्ली।
धोनी (Dhoni) की दीवानगी इतनी है कि क्रिकेट का मैदान तो छोड़िए फैंस उनसे मिलने और एक फोटो खिंचवाने के लिए उनके घर तक पहुंच जाते हैं। धोनी (Dhoni) की दुनियाभर में करोड़ों की फैन फॉलोइंग है और उनके सभी चाहनेवालों को पता है कि धोनी (Dhoni) को बाइकों से कितना प्यार है। क्रिकेट करियर की शुरुआत से पहले से ही धोनी (Dhoni) को बाइकों को चस्का था। जैसे-जैसे वो क्रिकेट की दुनिया में नाम बनाते गए, वैसे-वैसे उनकी बाइकों का कलेक्शन बढ़ता गया है।
जानकारी के मुताबिक धोनी (Dhoni) के पास वर्तमान में 100 से ज्यादा बाइकें हैं। धोनी (Dhoni) की सबसे पसंदीदा बाइक यामाहा है और इसी यामाहा बाइक पर धोनी सैर घूमने निकले हैं। वैसे तो धोनी (Dhoni) सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं, लेकिन उनकी तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल होते रहते हैं।
Advertisement
हम भी आपको धोनी की कुछ वायरल तस्वीरें दिखा रहे हैं। धोनी (Dhoni) इन वायरल तस्वीरों में हरे पतलून और पीठ पर बैग लटकाए हुए नजर आ रहे हैं। काले रंग की यामाहा बाइक पर धोनी का ये किलर लुक सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। धोनी ने सिर पर हेलमेट पहना हुआ है, लेकिन शीशे से उनका चेहरा नजर आ रहा है।
झारखंड चुनाव के लिए डाला वोट
Advertisement
पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर और कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आज बुधवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वोट डाला है। धोनी (Dhoni) रांची के एक पोलिंग बूथ पर अपनी पत्नी साक्षी (Sakshi Singh) के साथ वोट डालने पहुंचे। धोनी (Dhoni) और साक्षी (Sakshi) को देखकर पोलिंग बूथ पर भीड़ इकट्ठी हो गई। हर कोई धोनी (Dhoni) और उनकी पत्नी की तस्वीरें लेने लगा।
बता दें कि 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव ( Jharkhand Assembly Elections 2024) के लिए पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को राज्य के चुनाव आयोग (State Election Commission Jharkhand) की ओर से ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया है। धोनी (Dhoni) की फैन फॉलोइंग को देखते हुए चुनाव आयोग ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी थी, ताकि धोनी की मौजूदगी और बयान मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करे।
ये भी पढ़ें- Sachin Tendulkar 24 सालों में जो नहीं कर पाए, बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने हासिल की वो उपलब्धि
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 13 November 2024 at 18:16 IST