अपडेटेड 19 February 2025 at 21:21 IST
इंसान है या पक्षी... हवा में उड़े ग्लेन फिलिप्स, सांप की तरह शरीर को घुमा पकड़ा सनसनीखेज कैच, सन्न हुए रिजवान; VIDEO
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में ही न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने करिश्माई काम कर दुनियाभर के फैंस का दिल जीत लिया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Glenn Philips Catch Video: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में ही न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने करिश्माई काम कर दुनियाभर के फैंस का दिल जीत लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ कराची में खेले जा रहे मुकाबले में उन्होंने हवा में जंप लगाकर एक हाथ से सनसनीखेज कैच पकड़कर पाक कप्तान मोहम्मद रिजवान को पवेलियन की राह दिखाई।
ग्लेन फिलिप्स का ये कैच देखकर यकीन करना मुश्किल है कि मैदान पर कोई खिलाड़ी है या पक्षी। ऊपर से उन्होंने हवा में ही अपने शरीर को ऐसे घुमाया जैसे कोई सांप हो। उनके इस अद्भुत कैच को देख फैंस ने अभी से कहना शुरू कर दिया है कि ये चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सबसे बेहतरीन कैच होने वाला है।
सुपरमैन ग्लेन फिलिप्स का सनसनीखेज कैच
पिछले कुछ समय से ग्लेन फिलिप्स पाकिस्तान के लिए सबसे बड़े सिरदर्द साबित हुए हैं। हाल ही में हुए ट्राई सीरीज में उन्होंने बल्ले से धमाका किया था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में ही उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग कर रिजवान की टीम के होश उड़ा दिए। 39 गेंदों पर 61 रनों की तेज तर्रार पारी खेलकर उन्होंने न्यूजीलैंड के स्कोर को 320 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बल्ले से कमाल दिखाने के बाद ग्लेन फिलिप्स ने मैदान पर चमत्कार किया। पॉइंट की दिशा में फील्डिंग करते हुए उन्होंने पाक कप्तान मोहम्मद रिजवान का अद्भुत कैच पकड़ा, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।
सांप की तरह घुमाया शरीर
ग्लेन फिलिप्स के इस कैच की सबसे खास बात ये है कि उन्होंने हवा में अपने शरीर को ऐसे घुमाया जैसे वो इंसान नहीं कोई पक्षी या सांप हों। ये अद्भुत नजारा 10वें ओवर के दौरान देखने को मिला। रिजवान ने पॉइंट की दिशा में तेज शॉट लगाया। फिलिप्स चीते की रफ्तार से उस गेंद तक पहुंचे और फिर हवा में छलांग लगाकर अपने शरीर को लगभग 360 डिग्री ऐंगल तक घुमा दिया। कराची स्टेडियम में मौजूद फैंस की आंखें फटी की फटी रह गई। मोहम्मद रिजवान को तो यकीन ही नहीं हुआ कि आखिर हुआ क्या है और वो मायसू होकर ड्रेसिंग रूम लौट गए।
Advertisement
विल यंग और टॉम लैथम ने जड़ा शतक
पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों ने शानदार शतक ठोका। ओपनर विल यंग ने 107 रन और विकेट कीपर टॉम लैथम ने 118 रन बनाए। अंतिम ओवरों में ग्लेन फिलिप्स ने भी शाहीन अफरीदी एंड कंपनी की जमकर कुटाई की और न्यूजीलैंड का स्कोर 320 तक पहुंचा दिया।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में खलबली, अंपायर ने इस खिलाड़ी को बल्लेबाजी करने से रोका, जानें पूरा मामला
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 19 February 2025 at 21:21 IST