अपडेटेड 26 August 2024 at 21:24 IST
अबकी बार... गणपति बप्पा मोरया के साथ World Cup ट्रॉफी की धूम, फैंस दे रहे कैप्टन रोहित को धन्यवाद
वायरल वीडियो में गणेश भगवान की बड़ी भी मूर्ति दिख रही है और उनके बगल में सवारी मूषक ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी (T20 World Cup Trophy) को उठाया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Ganesh Chaturthi festival: मुंबई (Mumbai) में गणेश चतुर्थी का त्योहार बेहद धूमधाम के साथ मनाया जाता है। क्रिकेट जगत से लेकर मनोरंजन जगत हर किसी के घर में गणपति बप्पा की मूर्ति रखी जाती है। गणपति 11 दिनों के लिए मेहमान बनकर आते हैं इसके बाद उनका विसर्जन किया जाता है और अगले साल उनके आने की राह देखी जाती है।
मुंबई में गणेश चतुर्थी की तैयारियां अभी से शुरु हो गईं है। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। ऐसा माना जा रहा है कि ये वायरल वीडियो मुंबई का है। वीडियो में गणेश भगवान की बड़ी भी मूर्ति दिख रही है और उनके बगल में सवारी मूषक ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी (T20 World Cup Trophy) को उठाया है। आपको बता दें कि इस साल रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली टीम इंडिया (Team India) टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।
टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ गणपति का स्वागत
वायरल वीडियो में गणेश जी और उनकी सवारी सबका मन मोह रही है। लेकिन इस वीडियो में जिस चीज ने सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान अपनी ओर खिंचा वो है मूषक के हाथ में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को उनके फैंस 'मुंबई का राजा' नाम से बुलाते हैं। ऐसे में जब रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर मुंबई लौटे थे तो पूरी मुंबई सड़कों पर जमा हो गई थी अपने राजा के स्वागत के लिए।
फैंस ने किया रोहित शर्मा का शुक्रिया
मुंबई की जनता रोहित शर्मा का दिल से शुक्रिया कर रही है और जनता का शुक्रिया कहने का अंदाज भी बिल्कुल जुदा है। 29 जून 2024 को रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया से साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार किसी आईसीसी ट्रॉफी को जीता। इसी के साथ रोहित शर्मा ने टीम इंडिया का 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया। आईपीएल में भी रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं।
Advertisement
टीम इंडिया ने कितनी बार जीती आईसीसी की ट्रॉफी
भारतीय टीम ने आखिरी बार आईसीसी की ट्रॉफी 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीती थी। 2013 में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। उससे पहले धोनी ने कप्तानी में टीम इंडिया ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीता था। तब धोनी ने 28 सालों का वर्ल्ड कप सूखा खत्म किया था। टीम इंडिया ने सबसे पहले 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था।
ये भी पढ़ें- शिखर धवन ने क्रिकेट को कहा अलविदा! पर बदकिस्मती नहीं छोड़ रही 'गब्बर' का साथ | Republic Bharat
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 26 August 2024 at 21:24 IST