अपडेटेड 16 March 2026 at 18:45 IST

हम ICC ट्रॉफी चुराकर लाएंगे क्या? बांग्लादेश से सीरीज हारने के बाद पाकिस्तानी दिग्गज ने ही PCB चीफ मोहसिन नकवी पर कसा तंज, VIDEO

बांग्लादेश से ODI सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने पीसीबी (PCB) चीफ मोहसिन नकवी पर जमकर तीखी टिप्पणी की है। कामरान ने कहा कि मैच नहीं जीत पा रहे हो, तो क्या अब ICC ट्रॉफी चुरा लोगे?

Follow : Google News Icon  
Kamran Akmal Mohsin Naqvi
पाकिस्तान में बवाल! 'ICC ट्रॉफी चुराकर तुम...' | Image: Social media

BAN vs PAK: पाकिस्तान टीम की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 से बाहर होने के बाद जब पाकिस्तान की टीम वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में जुटी तो, वहां भी उसकी जमकर बेइज्जती हुई। बांग्लादेश की दौरे पर गई पाकिस्तान टीम की करारी हार हुई है। बांग्लादेश ने तीसरे और अंतिम वनडे में पाकिस्तान को 11 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर लिया। 

आखिरी वनडे में बांग्लादेश ने 11 रन से हराकर सीरीज 2-1 अपने नाम किया। इस करारी हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने टीम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी पर जमकर तीखी टिप्पणी की है।

कामरान अकमल का मोहसिन नकवी पर तीखी टिप्पणी

बांग्लादेश से सीरीज हारने के बाद कामरान अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा 'टीम की हालत इतनी खराब हो गई है कि अब नीदरलैंड जैसी टीम से पाकिस्तान जीतना चाहेगी।' कामरान ने आगे पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी पर भी तंज कसते हुए कहा 'अगर टीम मैदान पर मैच नहीं जीत पा रही है तो क्या अब आईसीसी ट्रॉफी चुराकर घर ले जाओगे।'

सलमान आगा की शतकीय पारी हुई बेकार

आखिरी मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा ने 98 गेंदों में 106 रन बनाए। सलमान ने वनडे करियर का तीसरा शतक लगाया। हालांकि, उनकी पारी टीम को जीत न दिला सकी। पाकिस्तान की टीम 279 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और 11 रन से मैच हार गई।

Advertisement

279 रन ऑलआउट हो गई पाकिस्तान टीम

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान तीसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 5 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से तंज़िम हसन ने शानदार 107 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 279 रन ही बना पाई और 11 रन से मैच हार गई।

ये भी पढ़ें: 'अगर हमें पहला मिला तो पहला ही उड़ा देंगे', संजू सैमसन ने बताया वैभव सूर्यवंशी के IPL डेब्यू से पहले का किस्सा-VIDEO

 

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 16 March 2026 at 18:45 IST