IPL से पहले राहुल द्रविड़ को मिली बड़ी खुशखबरी, छोटा बेटा भी इस टूर्नामेंट में मचाएगा धमाल
भारत के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ को IPL 2025 से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है। द्रविड़ के बड़े बेटे के बाद उनके छोटे बेटे की भी किस्मत खुली है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Rahul Dravid Son: भारत के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ वर्ल्ड कप के बाद अब IPL की तैयारी कर रहे हैं। द्रविड़ को राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 से पहले बतौर हेड कोच अपने साथ जोड़ा है। भारत के बाद अब उनके ऊपर राजस्थान को खिताब जिताने की जिम्मेदारी है।
IPL 2025 सीजन की शुरुआत में अभी समय है, लेकिन मेगा ऑक्सन इसी महीने होने वाल है और इससे पहले द्रविड़ को बड़ी खुशखबरी मिली है। राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे समित द्रविड़ के बाद उनके छोटे बेटे की भी किस्मत खुल गई है। द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को 6 दिसंबर से शुरू हो रही विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए कर्नाटक के संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में चुना गया है।
अन्वय 35 संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल 3 विकेटकीपरों में से एक हैं। बाकी दो आदित्य झा और जॉय जेम्स हैं। पिछले साल अंतर प्रांत टूर्नामेंट में अंडर 14 टीम की कप्तानी करने वाले अन्वय ने केएससीए अंडर 16 अंतर जोन टूर्नामेंट में टुमकुर जोन के खिलाफ बेंगलुरू जोन के लिए नाबाद 200 रन बनाए थे।
बड़ा भाई खेल रहे रणजी ट्रॉफी
Advertisement
अन्वय के बड़े भाई और राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे समित की बात करें तो वो फिलहाल वडोदरा में बड़ौदा के खिलाफ कूच बेहार ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेल रहे हैं।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)