अपडेटेड 27 February 2026 at 21:22 IST

T20 वर्ल्ड कप के बीच पिता के निधन से टूटा रिंकू सिंह का सहारा, मंगेतर प्रिया सरोज ने लिखा भावुक नोट

Priya Saroj Post On Rinku Singh Father Death: टी20 वर्ल्ड कप के बीच ही इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह का सहारा टूट गया है, पिता के निधन का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इसी बीच रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने भावुक नोट लिखा है।

Follow : Google News Icon  
Priya Saroj on Rinku Singh's Father Death
Priya Saroj on Rinku Singh's Father Death | Image: facebook

Priya Saroj Post On Rinku Singh Father Death: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनके पिता खानचंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे क्रिकेटर के लिए उनके पिता का इस तरह से जाना किसी बड़े झटके से कम नहीं है। खानचंद सिंह लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और उनका इलाज ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में चल रहा था। हालत बिगड़ने के बाद उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली है। पिता के निधन की सूचना मिलते ही रिंकू चेन्नई से अपने घर अलीगढ़ पहुंचे और पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं हैं। इसी बीच रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने इमोशनल नोट लिखा है।

मंगेतर प्रिया सरोज का भावुक संदेश

रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है, 'आज प्रातः पूज्य बाबूजी का निधन हो गया। यह क्षण मेरे और पूरे परिवार के लिए अत्यंत भावुक और पीड़ादायक है। उनका जाना हमारे जीवन में एक ऐसी कमी छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।उन्होंने जीवन भर सादगी, ईमानदारी और परिश्रम के साथ अपने दायित्व निभाए हैं। वे परिवार के आधार स्तंभ थे। उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा हम सबको मिलता रहा। आज उनके जाने से घर का एक मजबूत सहारा छिन गया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और हम सबको इस गहरे दुःख को सहने की शक्ति दें। उनकी स्मृतियाँ हमेशा हमारे साथ रहेंगी। ओम् शांति।'

वर्ल्ड कप के बीच टूटा रिंकू सिंह का सहारा

रिंकू इस समय आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले से पहले जब उनके पिता की तबीयत बिगड़ी थी, तब वह घर लौटे थे और बाद में दोबारा टीम से जुड़ गए थे। हालांकि उस मैच में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर नजर आए थे। इस टूर्नामेंट में रिंकू पांच मैच खेल चुके हैं और 24 रन बना चुके हैं । टीम में उन्हें फिनिशर की भूमिका सौंपी गई है । भारत का अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में होना है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह आगामी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं।

वायरल वीडियो में दिखा इमोशनल सीन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रिंकू नीली टोपी पहने अपने पिता के पार्थिव शरीर को कंधा देते नजर आए थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने मुखाग्नि दी। यह सीन देखकर उनके फैंस भी भावुक हो गए।

Advertisement

क्रिकेट जगत ने जताया शोक

इस दुखद घड़ी में क्रिकेट जगत रिंकू के साथ खड़ा नजर आया । पूर्व कप्तान विराट कोहली, शिखर धवन और इरफान पठान सहित कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त की । भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: शादी के 27 साल बाद विजय-संगीता का होगा तलाक, कैसे बनीं थलपति की बेटरहाफ

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 27 February 2026 at 21:22 IST