अपडेटेड 27 February 2026 at 20:33 IST

Vijay Divorce: शादी के 27 साल बाद विजय-संगीता का होगा तलाक, एक फैन से कैसे बनीं थीं थलपति की बेटरहाफ

Vijay's Wife Sangeetha Files For Divorce: एक्टर विजय थलपति की पत्नी संगीता ने तालक की अर्जी डाल दी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 27 साल पहले दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी।

Follow : Google News Icon  
Thalapathy Vijay Wife Sangeetha Files For Divorce
Thalapathy Vijay Wife Sangeetha Files For Divorce | Image: Instagram

Vijay's Wife Sangeetha Files For Divorce: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम की लव स्टोरी कभी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी मानी जाती थी। एक फैन से शुरू हुआ रिश्ता शादी तक पहुंचा और करीब 27 साल तक मजबूत बना रहा है। लेकिन अब खबर है कि इस खूबसूरत रिश्ते में दरार आ गई है और मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। एक्टर की पत्नी संगीता ने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दायर की है।

फैन से हमसफर तक का कैसे शुरू हुआ सफर

साल 1990 के दशक में विजय की फिल्म 'पूवे उन्नाकागा' काफी सक्सेस हुई थी। इसके बाद ब्रिटेन में रहने वाली संगीता उनसे बेहद प्रभावित हुईं थीं। हिम्मत जुटाकर वह चेन्नई पहुंचीं थीं और विजय से मुलाकात की थी। उनकी दीवानगी और सादगी से प्रभावित होकर एक्टर ने उन्हें अपने घर डिनर के लिए इनवाइट किया था। बताया जाता है कि इसी मुलाकात ने दोनों की जिंदगी बदल दी और यहीं से शादी की बात आगे बढ़ गई थी। इसके बाद विजय के माता-पिता एस ए चंद्रशेखर और शोभा लंदन जाकर संगीता के परिवार से मिले थे। बातचीत सफल रही और 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों ने विवाह किया गया। भले ही विजय ईसाई पृष्ठभूमि से आते हैं, लेकिन शादी पारंपरिक तमिल अंदाज में हुई थी। रिसेप्शन में साउथ इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं थीं।

कपल का परिवार और पर्सनल लाइफ

संगीता ने हमेशा लाइमलाइट से दूरी बनाकर रखी है, उन्होंने हमेशा से ही परिवार को आगे रखा है। बेटे जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा के साथ उन्होंने पारिवारिक जीवन को संभाला है। दोनों बच्चों ने भी अपने पिता की फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाए हैं। चाहे फिल्मी करियर हो या राजनीति, संगीता ने हर मोड़ पर विजय का साथ निभाया है।

Who is Sangeetha Sornalingam? Vijay Thalapathy's Wife Moves Court for  Divorce After 26 Years; Alledge Extramarital Relationship with Actress

तलाक की खबर से मचा हलचल

हाल ही में खबर सामने आई कि संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए हैं। याचिका में क्रूरता और विश्वासघात का हवाला दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले दो सालों से अलग रह रहे थे। कोर्ट ने विजय को नोटिस जारी किया है और अगली सुनवाई 20 अप्रैल को रखी गई है।

Advertisement

एक्टर के राजनीतिक करियर पर पड़ सकता है असर

विजय के तलाक क मामला ऐसे समय में सामने आया है जब विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्रि कझगम की शुरुआत की है। फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी इस खबर ने हलचल मचा दी है। पर्सनल लाइफ से जुड़ा यह विवाद उनकी पब्लिक इमेज पर असर डाल सकता है। फिलहाल विजय और संगीता की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन तलाक की अर्जी ने साफ कर दिया है कि कभी आदर्श मानी जाने वाली यह लव स्टोरी अब एक नए मोड़ पर आकर खड़ी हो गई है। आने वाले दिनों में कोर्ट की सुनवाई के बाद दोनों पक्षों की प्रतिक्रिया जानने को मिलेगी और इस पूरे मामले की दिशा तय करोगी। 

यह भी पढ़ें: PM मोदी से मिले रश्मिका-विजय, रिसेप्शन के लिए खास अंदाज में दिया न्योता

Advertisement

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 27 February 2026 at 20:33 IST