Rashmika-Vijay Wedding: पीएम मोदी से मिले रश्मिका-विजय, रिसेप्शन के लिए खास अंदाज में दिया न्योता, कब और कहां होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन?

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda: साउथ की पॉपुलर जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में पारंपरिक तरीके से शादी रचा ली है।

Follow : Google News Icon  
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda invite PM Modi
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda invite PM Modi | Image: X

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda: साउथ की रील से रियल बनी पॉपुलर जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में पारंपरिक तरीके से शादी रचा ली है। कपल ने सुबह को तेलुगु और फिर शाम को कोडवा रीति-रिवाजों के साथ एक-दूजे का हाथ थाम लिया है। अब कपल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को हैदराबाद में होने वाले अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को व्यक्तिगत न्योता देते देखा जा सकता है।

रश्मिका-विजय ने पीएम मोदी से की मुलाकात

वायरल तस्वीरों में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करते दिख रहे हैं। इस दौरान, कपल ने पीएम मोदी को शॉल भी भेंट की। पीएम मोदी ने रश्मिका और विजय को शादी की बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया है। 

पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा, रश्मिका और विजय ने गृह मंत्री अमित शाह को भी अपने ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन के लिए पर्सनली इनवाइट किया है। उन्होंने एक औपचारिक विवाह निमंत्रण कार्ड के साथ-साथ एक बक्से में रखी भगवान गणेश की चांदी की मूर्ति भी भेंट की।

Advertisement

इस मौके पर जहां रश्मिका येलो सूट और खुले बालों में काफी चमक रही थीं, वही दूसरी ओर विजय आइवरी इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आए। खबरों की माने तो, ये तस्वीरें उनकी शादी से पहले की हैं जो अब सामने आई हैं। बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का ग्रैंड रिसेप्शन 4 मार्च 2026 को हैदराबाद के ताज कृष्णा में होने वाला है जहां फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों को शिरकत करते देखा जाएगा। 

शादी के बाद एयरपोर्ट पर दिखे रश्मिका-विजय

शादी के अगले दिन यानी आज रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को दोपहर को उदयपुर एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे हुआ देखा गया। इस दौरान, दोनों ने अपने फैंस को फ्लाइंग किस करते हुए शुक्रिया अदा किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Vijay-Rashmika Post Wedding Look: हाथों में हाथ, चेहरे पर खुशी और फ्लाइंग KISS...शादी के बाद कपल की पहली झलक, एयरपोर्ट पर आए नजर- VIDEO

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड