Vijay-Rashmika Post Wedding Look: हाथों में हाथ, चेहरे पर खुशी और फ्लाइंग KISS...शादी के बाद कपल की पहली झलक, एयरपोर्ट पर आए नजर- VIDEO

Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद दोनों ने उदयपुर के एयरपोर्ट पर फैंस को अपनी पहली झलक दिखाई।

Follow : Google News Icon  
Vijay deverakonda and rashmika mandanna post wedding Udaipur airport look hand in hand video viral
विजय-रश्मिका | Image: Instagram

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की वेडिंग फोटोज और उनका ट्रेडिशनल रॉयल लुक हर किसी का दिल जीत रहा है। उदयपुर में तेलुगु और कोडावा रीति-रिवाजों से हुई इस शाही शादी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सोशल मीडिया पर भी इनकी शादी के चर्चे छाए हुए हैं। 

बता दें दोनों शादी के अगले दिन यानी आज एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे हुआ नजर आये। दोनों ने अपने फैंस को फ्लाइंग किस करते हुए शुक्रिया अदा किया है।

दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। दोनों को कई बार एक साथ एक ही जगह पर स्पॉट भी किया गया था।

अब दोनों ने रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली है। बता दें कि शादी के बाद के लुक में रश्मिका ने बेहद खूबसूरत लाल रंग का सूट पहना हुआ है  और वहीं विजय ने ऑफ व्हाइट कलर के लूज कॉर्ड सेट को कैरी किया है। 
एक्ट्रेस का सिंपल लुक सोशल मीडिया पर फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। 

Advertisement

यह जरूर पढ़ें : Vijay Rashmika Wedding Look: शाही शादी में सिर से लेकर पांव तक सोने से लदे थे रश्मिका-विजय, जानें इस 'रॉयल लुक' की खासियत

Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड