अपडेटेड 27 February 2026 at 15:11 IST
Vijay Rashmika Wedding Look: शाही शादी में सिर से लेकर पांव तक सोने से लदे थे रश्मिका-विजय, जानें इस 'रॉयल लुक' की खासियत
VIjay- Rashmika Royal Wedding Look: विजय और रश्मिका की शादी ने यह साबित कर दिया कि असली खूबसूरती ट्रेंड में नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहने में होती है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding Photos: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए। उदयपुर में तेलुगु और कोडावा रीति-रिवाजों से हुई इस शाही शादी ने फैंस के बीच तहलका मचा दिया है। कपल की वेडिंग फोटोज और उनका ट्रेडिशनल रॉयल लुक हर किसी का दिल जीत रहा है।
यह शादी सिर्फ एक फंक्शन नहीं, बल्कि एक डिवाइन और सांस्कृतिक उत्सव जैसी लग रही थी। रश्मिका और विजय ने अपने लुक से यह साबित कर दिया कि ट्रेंड्स से ज्यादा खूबसूरत होती है परंपरा और संस्कृति।
विजय देवरकोंडा का रॉयल दूल्हा लुक
दूल्हे के रूप में विजय देवरकोंडा किसी राजा-महाराजा से कम नहीं लग रहे थे। उन्होंने ट्रेडिशनल साउथ इंडियन स्टाइल में बेयर चेस्ट, आइवरी धोती और रेड-गोल्ड अंगवस्त्रम पहना। उनके लुक की सबसे बड़ी खासियत थी उनकी भारी और पारंपरिक सोने की जूलरी।
विजय ने गोल्ड ईयर स्टड, लॉन्ग टेंपल नेकलेस, कासु माला, टेंपल हरम, आर्म कफ, रिस्ट कफ, एंकल कड़ा (कोलुसु), गोल्ड रिंग और कमर पर ओडियानम यानी बेल्ट पहनी। माथे पर पेली बसिंगा और गाल पर काला टीका, जिसे दृष्टि बोट्टू भी कहा जाता है। उनके लुक को और भी पवित्र बना रहा था। हाथ-पैरों में आलता और वेट हेयर स्टाइल ने उनके रॉयल अंदाज में चार चांद लगा दिए। उनका पूरा लुक ऐसा लग रहा था जैसे संजय लीला भंसाली की फिल्म का कोई ऐतिहासिक किरदार हो।
Advertisement
रश्मिका मंदाना का साउथ इंडियन ब्राइडल लुक
दुल्हन बनी रश्मिका मंदाना की खूबसूरती देखते ही बनती थी। उन्होंने रेड बॉर्डर वाली रिच रस्ट साड़ी पहनी, जिस पर टेंपल मोटिफ की खूबसूरत कढ़ाई थी। यह साड़ी हैदराबाद की पारंपरिक विरासत की झलक दिखा रही थी।
रश्मिका ने भी सिर से पांव तक भारी सोने के गहने पहने। मल्टीलेयर गोल्ड टेंपल नेकलेस, ब्रॉड चोकर, मेंगो स्टाइल लॉन्ग चेन, कासु माला, झुमके, टीका, माथा पट्टी, शोल्डर चेन, गोल्ड कड़े, कमरबंद, पेली बसिंगा, पूला जड़ा और फ्लोरल मोटिफ हाथफूल कैरी किया हुआ था। हर जूलरी पीस उनकी रॉयल ब्राइडल लुक को परफेक्ट बना रहा था।
Advertisement
खास बात ये थी कि उनके गोल्डन वेल पर विजय के लिए लिखा रोमांटिक मैसेज
“In every lifetime”, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। मिनिमल मेकअप, न्यूड लिप्स और नेचुरल ग्लो के साथ रश्मिका का लुक बेहद क्लासी और ग्रेसफुल नजर आया।
जब जूलरी बनी परंपरा की पहचान
इस शादी की सबसे खास बात थी कि यहां कोई डायमंड नहीं, कोई मॉडर्न ट्रिक्स नहीं बल्कि सिर्फ सोना, संस्कार और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराएं मौजूद थी। विजय के वंकी से लेकर ओडियानम तक और रश्मिका की जड़ा बिल्ला से लेकर टेंपल नेकलेस तक, हर जूलरी पीस संस्कृति की कहानी कहता नजर आया। यह शादी फैशन नहीं, बल्कि विरासत और संस्कारों का उत्सव जैसा नजर आ रहा था।
भावुक हुई रश्मिका, छलक पड़े आंसू
इतनी भव्यता और शाही अंदाज के बीच सबसे ज्यादा दिल छू लेने वाला पल तब आया, जब रश्मिका भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू छलक आए। फैंस का कहना है कि यही असली एहसास थे यानी रियल इमोशंस, जो इस शादी को खास बना गए।
फैंस बोले - ये शादी नहीं, एक डिवाइन मोमेंट था
सोशल मीडिया पर लोग इस वेडिंग लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि यह शादी दिखावे से दूर, संस्कृति, भावनाओं और परंपरा से जुड़ी हुई थी। हर तस्वीर में सादगी, अपनापन और प्यार साफ झलक रहा है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 27 February 2026 at 14:38 IST