Ind vs Eng Test Series: दूसरे टेस्ट में हार के बाद भारत क्यों छोड़ रही इंग्लैंड टीम? जान लें वजह

बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम विशाखापटनम में दूसरे टेस्ट मैच में हार के बाद भारत छोड़कर जा रही है। इसके पीछे एक बड़ी वजह है।

Follow : Google News Icon  
England Cricket Team
इंग्लैंड क्रिकेट टीम | Image: BCCI

England Cricket Team Leaving India After Defeat in 2nd Test: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में जबरदस्त वापसी की है। भारत (India) ने विशाखापटनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर बड़ी जीत दर्ज की है और 1-1 से बराबरी कर ली है। 

इंग्लैंड से पिछली हार का बदला लेने के बाद टीम इंडिया (Team India) अलग जोश में है। सभी खिलाड़ी अच्छे मूड में दिख रहे हैं, लेकिन इंग्लैंड टीम (England Team) अपसेट नजर आ रही है। बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम का मनोबल थोड़ा कम हो गया है। इतना ही नहीं दूसरे टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड भारत छोड़ कर जा रही है, जबकि अभी सीरीज के 3 मैच बाकी हैं। इंग्लैंड टीम के भारत से जाने की क्या वजह है, आइए आपको बताते हैं।

भारत से क्यों जा रही इंग्लैंड टीम? 

बता दें कि इंग्लैंड की टीम विशाखापटनम टेस्ट के बाद भारत से अबू धाबी (Abu Dhabi) जा रही है। दरअसल इंग्लैंड टीम तीसरे टेस्ट मैच से ब्रेक ले रही है। दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी से गुजरात के राजकोट में तीसरा मैच खेला जाना है, जबकि दूसरे टेस्ट मैच चौथे दिन सोमवार को ही खत्म हो गया है। तीसरे टेस्ट में अभी 11 दिन का समय है। ऐसे में इंग्लैंड ब्रेक पर अबू धाबी (Abu Dhabi) जा रही है। इतना ही नहीं इंग्लैंड टीम वहीं पर ही अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लेगी। सीरीज की शुरुआत से पहले भी इंग्लैंड की टीम ने भारत की जगह अबू धाबी (Abu Dhabi) में अभ्यास किया था, ताकि भारत की स्थितियों को भांपा जा सके, क्योंकि अबू धाबी (Abu Dhabi) और भारत की परिस्तिथियां लगभग समान हैं और ऐसे में इंग्लैंड ने भारत आने से पहले वहां अभ्यास कर सीरीज की तैयारी की थी। 

Advertisement

इंग्लैंड के कई खिलाड़ी बीमार 

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच के बाद अहम जानकारी दी है। स्टोक्स के मुताबिक कुछ खिलाड़ी बीमार हैं। ये पता चला है कि सोमवार को बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे बेन फॉक्स, ऑली पोप और टॉम हार्टली पूरी तरह से फिट नहीं थे। स्टोक्स ने कहा- कुछ खिलाड़ी आज सुबह उठने के बाद से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। जब सभी में एक जैसे लक्षण हों तो आप समझ जाते हैं कि कुछ न कुछ हो रहा है। हमारे खिलाड़ी शायद वायरस से संक्रमित हैं, ये हालांकि मैच के परिणाम या किसी भी चीज के लिए कोई बहाना नहीं है।

Advertisement

ये भी पढ़ें- भारत से हार पचा नहीं पा रहे इंग्लैंड के कप्तान, स्टोक्स ने DRS पर फोड़ा ठीकरा; क्यों हैं असंतुष्ट?
 

Published By :
DINESH BEDI
पब्लिश्ड