भारत से हार पचा नहीं पा रहे इंग्लैंड के कप्तान, स्टोक्स ने DRS पर फोड़ा ठीकरा; क्यों हैं असंतुष्ट?

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स दूसरे टेस्ट मैच में भारत से हार के बाद काफी अपसेट हैं। स्टोक्स ने मैच के बाद DRS पर सवाल उठाए हैं।

Follow : Google News Icon  
Ben Stokes Un Satisfy on DRS Zack Crawley
इंग्लैंड कप्तान बेन स्टोक्स और जैक क्रॉली | Image: AP/X@mufaddal_vohra

England Captain Ben Stokes Question on DRS: भारत ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच (2nd Test Match) में जीत हासिल कर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) में शानदार वापसी की है। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) समेत पूरा भारतीय टीम (Indian Team) इस शानदार जीत से काफी खुश है, लेकिन इंग्लैंड टीम और कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) अपसेट नजर आ रही है।

कप्तान बेन स्टोक्स भारत से मिली इस हार को पचा नहीं पा रहे हैं और उन्होंने DRS पर ठीकरा फोड़ दिया है। दरअसल स्टोक्स ने DRS में टीम के सलामी बल्लेबाजी जैक क्रॉली को आउट दिए जाने पर सवाल उठाया है। स्टोक्स ने जैक क्रॉली (Zak Crawley) के LBW आउट फैसले को गलत बताया है। उन्होंने तकनीक को गलत ठहरा दिया है। 

स्टोक्स ने क्या कहा? 

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का मानना है कि दूसरे टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को भारत के खिलाफ उनके सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली (Zak Crawley) को DRS की तकनीक में गलती के कारण LBW आउट होना पड़ा। बता दें कि जैक क्रॉली 73 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब कुलदीप यादव की गेंद पर भारत ने LBW आउट की अपील की थी, लेकिन ऑनफील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया। मगर भारत ने DRS ले लिया, जिसमें क्रॉली आउट पाए गए और फिर ऑनफील्ड अंपायर अपना फैसला बदलकर उन्हें LBW आउट दे दिया। कुलदीप के ओवर की आखिरी गेंद मिडिल स्टंप के सामने टप्पा खाने के बाद लेग स्टंप की ओर टर्न कर रही थी, लेकिन DRS में गेंद लेग स्टंप से टकराती हुई दिखी, लेकिन स्टोक्स इससे सहमत नहीं दिखे।

Advertisement

स्टोक्स ने कहा-

खेल में तकनीक का इस्तेमाल साफ तौर पर मौजूद है। हर किसी को इसके कारणों की समझ है कि ये कभी भी 100% नहीं हो सकता है, इसलिए हमारे पास ‘अंपायर्स कॉल’ है। मुझे लगता है कि इस मौके पर तकनीक ने गलत नतीजा दिया। ये मेरी निजी राय है। मैं अगर, मगर और शायद से भरे खेल में, ये नहीं कहूंगा कि ये हमारी हार का कारण था। मैं सिर्फ ये कह रहा हूं कि मेरी निजी राय ये है कि इस मौके पर तकनीक गलत हो गई है। आप सच में उन चीजों के साथ बहुत कुछ नहीं कर सकते जो बीत चुकी हैं और चली गई हैं। एक फैसला लिया जा चुका है और आप उस फैसले को पलट नहीं सकते, जो लिया जा चुका है। 

Advertisement

बता दें कि क्रॉली ने इस मैच की दोनों पारियों में क्रमश: 76 और 73 रन का योगदान दिया और वो इंग्लैंड की तरफ से सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे। इसमें भी कोई दोराय नहीं है कि अगर वो क्रीज पर होते तो नतीजा कुछ और हो सकता था।

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को चटाई धूल, ये रहे टीम इंडिया की जीत के पांच हीरो

Published By :
DINESH BEDI
पब्लिश्ड